---Advertisement---

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, अधिकारियों ने बैठक कर कार्य शुरू की दी बड़ी जानकारी 

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन को चमकाने के लिए रविवार को रांची रेलवे के तमाम बड़े अधिकारियों समेत रांची सांसद और विधायक ने रविवार को अहम बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया, कि रांची रेलवे स्टेशन को दो क्षेत्रों में बांटकर कार्य पूरा किया जाएगा। पहले चरण का कार्य साल 2024 के जून तक पूरा होना है। वहीं दूसरे चरण का कार्य 2025 तक पूरा किया जायेगा।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 4, 2023 2:14 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन को लेकर बड़ी जानकारी सामने निकल कर आई है। खबरों की मानें तो रांची रेलवे स्टेशन को चमकाने का कार्य बहुत तेजी से किया जाएगा। इस सम्बन्ध में रांची रेलवे के तमाम बड़े अधिकारियों समेत रांची सांसद और विधायक ने रविवार को अहम बैठक की। 

सूत्रों की मानें तो बैठक में यह निर्णय लिया गया, कि रांची रेलवे स्टेशन को दो क्षेत्रों में बांटकर कार्य पूरा किया जाएगा। पहले चरण का कार्य साल 2024 के जून तक पूरा होना है। वहीं दूसरे चरण का कार्य 2025 तक पूरा किया जायेगा। इस सम्बन्ध में बताया जा रहा है, रांची रेलवे की कायाकल्प करने की तैयारी अभी से शुरू हो गयी है। बताया जा रहा है, अब तक प्रथम चरण के 10 परसेंट कार्य को पूरा कर लिया गया है। 

अधिकारियों ने पुनर्विकास को लेकर बनाई जबरदस्त योजना

बता दें कि रांची रेलवे स्टेशन को लेकर कई सालों से कायाकल्प करने की बात चल रही थी। ऐसे में रविवार को अधिकारियों ने बड़ी बैठक कर रांची रेलवे स्टेशन को साऊथ और नार्थ क्षेत्र में बांटकर विकास कार्य करने की बात कही। खबरों की मानें तो फ़िलहाल साऊथ एरिया में कार्य 10 फ़ीसदी तक ख़त्म हो चूका है। जबकि इसे 2024 जून तक कंप्लीट भी करना है। वहीं नॉर्थ एरिया का कार्य 2025 तक पूरा करने की बात कही गयी है। 

2025 के बाद कैसा दिखेगा रांची रेलवे स्टेशन 

बता दें कि विकास कार्य परियोजना पूरा होने के बाद रांची रेलवे स्टेशन में हर प्रकार की सुविधा होगी। खबरों की मानें तो यहां पुराने बिल्डिंगों को सबसे पहले ध्वस्त किया जाएगा। इसके बाद पुनः निर्माण कार्य किया जायेगा। वहीं फैसिलिटी की बात करें तो स्टेशन दो मंजिला बनेगा।इसके अलावा प्लाजा एरिया से लेकर कमर्शियल स्पेस  100 कमरों रिटायरिंग रूम के साथ-साथ 2500 लोगों की बैठने की व्यवस्था की जाएगी।    

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026