---Advertisement---

NCR के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पटरियों पर जल्‍द दौड़ने को तैयार है RAPIDX; जानें रैपिड रेल की अन्‍य खासियतें

Rapid Rail: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती क्षेत्र गाजियाबाद में रैपिडएक्स रेल के संचालन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। खबरों की माने तो पीएम मोदी बहुत जल्द एनसीआरटीसी की इस परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 9, 2023 5:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rapid Rail: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती व एनसीआर के प्रमुख क्षेत्र गाजियाबाद में रैपिडएक्स रेल के संचालन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। खबरों की माने तो पीएम मोदी बहुत जल्द एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) की इस परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। इस क्रम में जानकारी है कि रैपिडएक्स रेल के प्रथम चरण यानी साहिबाबाद से दुहाई तक के लिए इसका उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा जल्द किया जा सकता है। हालाकि इसको लेकर पीएमओ की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। खबर है कि शासन ने प्रशासन के अधिकारियों को उद्घाटन कार्यक्रम के बारे में मौखिक रूप से जानकारी दी है और अगर सब कुछ योजना के हिसाब से रहा तो इसकी लिखित जानकारी भी जारी कर दी जाएगी।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का निर्माण जारी

रैपिडएक्स रेल के संचालन के लिए दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का निर्माण जोरों पर है। इसकी लंबाई 82 किलोमीटर है जिसमें प्रथम चरण के 17 किलोमीटर लंबे साहिबाबाद से दुहाई तक के कॉरिडोर को तैयार करा लिया गया है। इसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो जैसे पांच स्टेशन हैं। इसका ट्रायल रन भी किया जा चुका है जिसके बाद से लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इसका उद्घाटन देखने को मिले।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। कहा जा रहा है कि सऱकार 2024 लोकसभा चुनाव के पहले इसका संचालन कर पश्चिमी यूपी के लोगों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। इसके तहत प्रथम खंड के निर्माण के साथ दिल्ली, मोदीनगर और मेरठ में भी निर्माण कार्य लगातार जारी है और इसके साथ ही मुरादनगर से मेरठ की तरफ कॉरिडोर पर ट्रैक बिछाने का का काम भी जारी है।

रैपिड रेल की रफ्तार और उपलब्धता

रैपिल रेल की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है लेकिन कहा जा रहा है कि शुरुआती चरण में इसका संचालन 100 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से किया जा सकता है। वहीं इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा कि लिए ये रेल हर 5-10 मिनट के अंतराल पर तय स्टेशन पर उपलब्ध होगी। बता दें कि रैपिड रेल के संचालन के साथ ही यात्रियों को मिलने वाली सुविधा में इजाफा देखने को मिल सकेगा और उनके पैसे के साथ समय की बचत भी हो सकेगी।

रैपिड रेल में यात्रियों के लिए लगने वाले किराए को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) लगाए जा सकते हैं जिससे यात्री नगद के साथ कार्ड और यूपीआई से भुगतान कर आसानी से टिकट खरीद सकेंगे। उद्घाटन के पहले ही निश्चित किराया दर तय किया जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Leave a Comment