---Advertisement---

RBI New Rule: खुशखबरी! अब बिन पैसे UPI की मदद से कर सकेंगे खरीददारी, जानें क्या है RBI का नया प्लान

RBI New Rule: अगर आप भी यूपीआई का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। NPCI देश में UPI के जरिए एक नया सिस्टम ला रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 11, 2024 5:54 अपराह्न

RBI New Rule
Follow Us
---Advertisement---

RBI New Rule: अगर आप भी यूपीआई का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल एनपीसीआई देश में UPI के जरिए एक नया सिस्टम ला रहा है, यह तरीका बिल्कुल क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगा। यानि अगर आपके पास पैसा नहीं भी होता है तो भी आप अपना मनचाहा सामान खरीद सकते है। मालूम हो कि एनपीसीआई बाय नाउ और पे लेटर की सुविधा लाने जा रही है।

बाय नाउ पे लेटर की सुविधा क्या है?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को UPI के माध्यम से ग्राहकों को क्रेडिट लाइन देने की अनुमति दे दी है। जिसमें एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक और पीएनबी समेत कई बैंक यह नई सुविधा दे रहे हैं। बॉय नाउ पे लेटर का मतलब है कि बैंक द्वारा आपके क्रेडिट स्कोर के अनुसार एक तय अमाउंट दिया जाएगा जिसका आप इस्तेमाल कर सकते है और इसकी एक तय डेट निर्धारित की जाएगी जिस दिन आपको भुगतान करना होगा।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपके पास पैसा नहीं भी है फिर भी आप आसानी से शॉपिंग या जरूरी चीजें खरीद सकते है और बाद में भुगतान कर सकते है।

ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा

यह सुविधा क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगी। इसका भुगतान एक निश्चित समय पर करना होता है। फिलहाल इस क्रेडिट का इस्तेमाल सिर्फ दुकानों पर खरीदारी के लिए ही किया जा सकता है। जब कोई ग्राहक इस सुविधा का उपयोग करेगा तो दुकानदार को इस सेवा पर लगने वाला शुल्क देना होगा। नई सुविधा के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यह UPI का एक नया फीचर है, जिसका इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई नया सिस्टम या नया प्रोसेस करने की जरूरत नहीं है। माना जा रहा है कि इससे शॉपिंग करने वाले के लिए काफी सुविधा मिल सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026