---Advertisement---

Republic Day 2023 में ऐतिहासिक फैसला, शाही पोशाक में BSF ऊंट सवार दस्ते में शामिल होने जा रही महिला प्रहरी

Republic Day 2023: 26 जनवरी 2023 को देश 74 गणतंत्र दिवस मना रहा है जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्यपथ पर झांकियां और रैलियां निकाली जाएंगी। इस साल इन रैलियों में कुछ खास होने वाला है। दरअसल इस साल गणतंत्र दिवस ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 25, 2023 1:20 अपराह्न | Updated: जनवरी 25, 2023 4:40 अपराह्न

Republic Day 2023
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2023: 26 जनवरी 2023 को देश 74 गणतंत्र दिवस मना रहा है जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्यपथ पर झांकियां और रैलियां निकाली जाएंगी। इस साल इन रैलियों में कुछ खास होने वाला है। दरअसल इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में प्रसिद्ध सीमा सुरक्षा बल (BSF) का ऊंट दस्ता भाग लेने वाला है जिसमें रोचक यह है कि इस परेड में पहली बार पुरुष जवानों के साथ महिला गार्ड्स भाग लेंगी। इसके अलावा महिलाएं शाही परिधानों में भी इस दस्ते का हिस्सा होंगी।

ये भी पढ़ें: Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

1976 में हुई थी शुरुआत

बता दें कि बीएसएफ ऊंट टुकड़ी को पहली बार 1976 गणतंत्र दिवस में समारोह का हिस्सा बनाया गया था। पहले इस टुकड़ी में मात्र पुरुष हिस्सा लेते थे लेकिन इस साल महिलाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। ऐसे में महिलाओं का इसमें शामिल होना एक ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है।

400 साल पुरानी डंका तकनीक से बनाई गई है शाही पोशाक

महिला प्रहरियों की शाही पोशाक को बनारस के विभिन्न ट्रिम्स के लिए हाथ से तैयार किया गया है। इसे 400 साल पुरानी डंका तकनीक से बनाया गया है। जो जरदोजी काम के बनावट वाले कपड़े से तैयार होता है। बीएसएफ ऊंट दस्ते के लिए महिला प्रहरियों की पोशाक की डिजाइन के जरिए राजस्थान की संस्कृति को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

शाही पोशाक को किसने किया है तैयार

इस शाही पोशाक को फेमस डिजाइनर राघवेंद्र राठौर (Raghavendra Rathore) ने तैयार किया है। इस वर्दी में कई शिल्प कलाओं का प्रतिनिधित्व किया गया है जो देश के विभिन्न हिस्सों में तैयार की जाती है और राघवेंद्र राठौर जोधपुर स्टूडियो में इन हाउस असेंबल की जाती है। इस वर्दी के डिजाइन में सार्टोरियल और सांस्कृतिक तत्वों को शामिल किया गया है। इसमें आरआरजे जोधपुरी बंधगला (RRJ Jodhpuri Bandhgala) को भी शामिल किया गया है जो राष्ट्रीय बलों के सम्मान को दर्शाता है।

ये भी पढ़ेंः CITROEN EC3 का किया गया REVIEW, जानें कार में क्या है खास जो इसे बनाता है औरों से अलग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026