---Advertisement---

Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में कई लोग 

Sanjay Singh Arrest: कथित शराब घोटाले को लेकर AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज सुबह से आप कार्यकर्ता देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर है, कि मुंबई पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। ऐसे में देखा जाए तो कथित शराब घोटाले को लेकर सियासी बवाल जारी है।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 5, 2023 9:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Singh Arrest: आम आदमी पार्टी के नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर संकट के बादल छाए हुए है। AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में आप कार्यकर्ता देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं गिरफ्तारी को लेकर कई बड़े विपक्षी पार्टियों के नेता इसे जायज नहीं मान रहे हैं। वह इस मामले पर भाजपा केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। ऐसे में देखा जाए तो कथित शराब घोटाले को लेकर सियासी बवाल जारी है। पार्टियां आपस में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। 

 

प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को किया गया गिरफ्तार 

शराब घोटाला इस समय चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गया है। आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सीएम केजरीवाल से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हल्ला बोला है। वहीं विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता संजय राउत (शिवसेना), कांग्रेस लीडर सचिन पायलट ने भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए हैं। देश में आप पार्टी के कार्यकर्ता अपने बड़े नेता की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से लेकर मुंबई, चंडीगढ़ में आज सुबह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए  खबर आ रही है, कि मुंबई पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।      

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट में क्या क्या कहा? 

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “संजय सिंह की गिरफ्तारी बिलकुल गैरकानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।”

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “यहाँ पर जनता साथ न दे वहाँ पर ED के ज़रिए डराना मोदी जी की फितरत बन गई है..लेकिन हम किसी और मिट्टी के बने हुए हैं डरने वाले नहीं। संजय सिंह जिंदाबाद”    

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (4 अक्टूबर) को राज्यसभा के सांसद संजय सिंह को कथित शराब घोटाले को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के लिए गिरफ्तार किया था। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Leave a Comment