---Advertisement---

Sarad Yadav: 2017 की वो घटना जिसने CM नीतीश कुमार और शरद यादव को बना दिया था एक-दूसरे का कट्टर दुश्मन, आज भी है खूब मशहूर

Sarad Yadav: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी। शरद कि बिहार और देश की राजनीति में एक खास पहचान थी अब उनके ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 13, 2023 10:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sarad Yadav: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी। शरद कि बिहार और देश की राजनीति में एक खास पहचान थी अब उनके निधन से राजनेताओं को दुख पहुंचा है। साल 2015 में जब उन्होंने बीजेपी के खिलाफ आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन बनाया था तो इसमें शरद यादव को सूत्रधार माना गया था। इस तरह उन्होंने राजनीति में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

शरद यादव से खाली कराया गया 22 साल पुराना बंगला

शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीज बढ़ती दुश्मनी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब इन दोनों के बीच सबसे चर्चित मामला 22 साल पुराना बंगला रहा है। दिल्ली के तुगलका रोड स्थित 7 नंबर बंगले में शरद यादव ने 22 साल बिताए। लेकिन उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ा। बता दें कि पिछले साल 31 मई को शरद यादव ने बतौर केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में सात नंबर बंगले में 22 साल बताएं और फिर उस बंगले को खाली करा लिया गया। बंगला खाली करने के बाद शरद यादव ने कहा था कि “समय आता है और चला जाता है। मैं 50 साल से लुटियंस जोन में हूं। मैं 7 तुगलका रोड पर 22 साल से हूं। समय बदलता रहता है।”

Also Read: Earthquake In Uttarkashi: उत्तराखंड में बजी खतरे की घंटी, जोशीमठ भू-धंसाव के बाद भूकंप से कांपी धरती

शरद यादव ने 3 बार दिया था संसद से इस्तीफा

बता दें कि शरद यादव केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए गए थे। उस दौरान से वह साल 2000 से 7 तुगलक रोड वाले बंगले में रह रहे थे। शरद यादव के मुताबिक उन्होंने अपने जीवन में कड़े संघर्ष किए हैं। नैतिक आधार पर तीन बार संसद से इस्तीफा भी दिया था। उस दौरान शरद यादव ने कहा था कि “मेरे जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव है। मैंने एक नहीं कई चुनाव देखे हैं।” अब उनके निधन पर चारों तरफ शोक की लहर दौड़ चुकी है। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि “देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन से दुखी हूं। एक पूर्व केंद्रीय मंत्री वेद दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर उन्होंने समानता की राजनीति को मजबूत किया है।”

Also Read: Toe Ring Benefits: सिर्फ श्रृंगार के लिए ही नहीं हेल्थ के लिए भी बेहद लाजवाब है बिछिया, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026