---Advertisement---

पाकिस्तानी गर्ल ‘Seema Haider’ हुई सोशल मीडिया पर एक्टिव, इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर खोले कई राज    

Seema Haider: सोशल मीडिया और नेशनल टेलीविजन पर छाए रहने वाली पाकिस्तानी गर्ल ‘Seema Haider’ अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। बता दें कि शुक्रवार को सीमा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर कई वीडियो अपलोड किए है। इनमे से कुछ वीडियो में वह पाकिस्तानी हेटर्स को लेकर है। उन्होंने इस दौरान वीडियो ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 15, 2023 11:36 पूर्वाह्न

Seema Haider
Follow Us
---Advertisement---

Seema Haider: सोशल मीडिया और नेशनल टेलीविजन पर छाए रहने वाली पाकिस्तानी गर्ल ‘Seema Haider’ अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। बता दें कि शुक्रवार को सीमा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर कई वीडियो अपलोड किए है। इनमे से कुछ वीडियो में वह पाकिस्तानी हेटर्स को लेकर है। उन्होंने इस दौरान वीडियो बनाते हुए यह भी कहा कि मैंने यह वीडियो स्पेशल रूप से पाकिस्तानियों के लिए बनाया है। वहीं दूसरी तरफ सीमा ने कई और वीडियो डालें जिसमें वह अपने कथित पति सचिन और बच्चों के साथ बेडरूम में दिखाई दे रही हैं। ख़बरों की मानें तो सीमा ने विवादों के चलते सोशल मीडिया से दूसरी बना ली थी लेकिन अब सीमा ने एकबार फिर से अपने प्यार को साबित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। 

सीमा हैदर ने अपने वीडियो के जरिए पाकिस्तानी हेटर्स से क्या कहा? 

जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर ने देर रात शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो डाली। जिसमें एक वीडियो केवल पाकिस्तानियों के ऊपर था। इस दौरान वीडियो में सीमा ने कहा, “पाकिस्तान के लोग चाहें कितना भी चालें चल ले, जितना भी मुझ पर इल्जाम लगाना है लगा लें, लेकिन जैसे ही भारत की जांच एजेंसियों की तरफ से ‘क्लीन चिट’ मिल जाएगा। सबकुछ पानी की तरह साफ़ हो जायेगा।फिर वह अपने पति के साथ आराम से भारत में ही रहेंगी।”

‘DNP INDIA’ न्यूज सीमा हैदर के इस वीडियो और ऑफिशियल अकाउंट की पुष्टि नहीं करता है। 

सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट पर रातों रात बढ़े फॉलोवर्स

खबरों की मानें तो सीमा के 5 व 6 दिन पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर हजार के आसपास फॉलोअर्स थे। लेकिन जब से वह अपने कथित पति सचिन को लेकर सुर्ख़ियों में बानी है तब से उनके फॉलोवर्स की संख्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को जैसे ही सीमा ने वीडियो डाला उसके बाद उनके अकाउंट पर लाइक करने वालों और फॉलोअर्स की संख्या में भारी उछाल देखने को मिला है। ख़बरों की मानें तो अभी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स की संख्या हो गई है। ऐसे में देखा जाए तो यह संख्या अभी और बढ़ने की उम्मीद है।  
वहीं पाकिस्तानी गर्ल ने अपने एक वीडियो में इस बात का भी जिक्र किया कि उसे हिन्दू बनने पर गर्व की अनुभूति होती है। इसके अलावा उसने बताया इंडिया में कुछ लोग हमें गलत बता रहे हैं, हम कोई जासूस नहीं है। जब आप लोगों को सच्चाई का पता चलेगा तो आप ही लोग हमारे प्यार को मान्यता दे देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026