अमेरिकी राजदूत Sergio Gor के बयान से पाकिस्तान, चीन में मची हलचल, जम्मू कश्मीर पर कर दी अहम टिप्पणी, जानें सबकुछ

Sergio Gor ने जम्मू-कश्मीर को लेकर अहम टिप्पणी की, जिसके बाद पाकिस्तान और चीन में हलचल तेज हो गई और मामला पूरी तरह से गरमा गया है।

Sergio Gor

फाइल फोटो

Sergio Gor: पाकिस्तान हमेशा जम्मू कश्मीर को लेकर बेतुका बयान देता रहा है। इसी बीच अमेरिकी राजदूत Sergio Gor जम्मू  कश्मीर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसने पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ा दी है। दरअसल अमेरिकी राजदूत ने डल झील समेत कई जगहों का दौरा किया और जमकर तारीफ की है।

मालूम हो कि कई बार खुद अमेरिका पाकिस्तान और भारत के बीच जम्मू कश्मीर को लेकर मध्यस्थता की बात कर चुका है। यह कारण है कि इस बयान के बाद पाकिस्तान और चीन को जरूर मिर्ची लगी होगी।

जम्मू कश्मीर दौरे के बाद क्या बोले Sergio Gor

मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने कहा कि “अमेरिका ट्रैवल वॉर्निंग जारी करता है और समय-समय पर हम उनकी समीक्षा भी करते हैं। मैं आज यहां कोई बड़ी घोषणा तो नहीं कर सकता, लेकिन हम इस पर ज़रूर विचार करेंगे। हमारा मानना ​​है कि नई दिल्ली में यहां के मुख्यमंत्री और सरकार ने इस इलाके को और ज़्यादा सुरक्षित बनाने के लिए बेहतरीन कदम उठाए हैं।

इसलिए, हम इस बात पर विचार करेंगे कि क्या अमेरिका की ओर से जारी ट्रैवल वॉर्निंग को कम किया जा सकता है। यह एक खूबसूरत इलाका है; मुझे लगता है कि बहुत से अमेरिकी यहां आकर इसकी खूबसूरती और यहां मौजूद मौकों का आनंद लेंगे”।

अमेरिका के बयान से पाक-चीन में हड़कंप

जम्मू कश्मीर में दौरे के बाद Sergio Gor ने एक ऐसा बयान दिया जिसने पाकिस्तान और चीन की टेंशन बढ़ा दी है। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि “यहाँ आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह भारत का एक अहम हिस्सा है। मैं यहाँ पहली बार आया हूँ। यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। यहाँ आकर और इस जगह को देखकर मैं बहुत उत्साहित हूँ।

हमारी अभी एक बहुत अच्छी मीटिंग हुई है। कुछ बातें आगे बढ़ानी हैं, जिन्हें हम वॉशिंगटन और दिल्ली ले जाएँगे। बातचीत बहुत गर्मजोशी भरी और दोस्ताना रही, और हम इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।” बता दें कि चीन और पाकिस्तान लगातार जम्मू कश्मीर का मुद्दा इंटरनेशनल मंचों पर उठाते रहे है। वहीं अब अमेरिका के इस बयान के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।

 

 

Exit mobile version