---Advertisement---

Muzaffarnagar में SOG ने की छापेमारी, नकली नोट छापने वाला गिरोह का हुआ भांडाफोड़

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में प्रशासन ने अपने मुखबीरों की मदद से नकली नोट की छपाई करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 21, 2023 5:18 अपराह्न

Currency
Follow Us
---Advertisement---

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में प्रशासन ने अपने मुखबिरों की मदद से नकली नोट की छपाई करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की माने तो एसओजी की टीम ने छापेमारी कर इस गिरोह के खिलाफ कार्यवाही की है। मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना पुलिस ने कस्‍बा बुढाना से 8 लाख रुपये के नकली नोट और इसी के साथ प्रिंटर आदि उपकरण भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। प्रशासन इस नकली नोट की छपाई करने वाले गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रहा है।

20, 100 और 200 रुपये के नोट हुए बरामद

खबरों की माने तो बुढ़ाना में 20, 100 और 200 रुपए के नकली नोट छापे जा रहे थे जिसका खुलासा एसओजी और स्थानीय प्रशासन की टीम ने संयुक्त रुप से मिलकर और आपरेशन चलाकर किया। इसके अतिरिक्त घटना स्थल से 8 लाख से ज्यादा की भारतीय करेंसी भी बरामद हुई है। एसओजी की टीम ने घटनास्थल से प्रिंटर, A4 साइज के पेपर और अन्य जाली मुद्रा भी बरामद किए हैं।

मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

एसपी सीटी सत्यब्रत प्रजापत और सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार की माने तो प्रशासन को इस नकली नोट छापने वाले गिरोह की जानकारी उनके मुखबिरों के माध्यम से हुई। जिसके बाद से टीम ने करनाल हाईवे कुरथल मोड़ पर खड़ी डस्टर गाड़ी की तलाशी ली और उसमें से भारी मात्रा में पैसे बरामद किए। गाड़ी चला रहे मंगेश की तलाशी ली गई तो 200 रुपए के नकली नोटों की कई गड्डियां उसके पास से बरामद हुई। जिसके बाद से गाड़ी में सवार अन्य लोगों की भी तालाशी ली गई और जाली करेंसी को बरामद किया गया। इसके बाद दोनों से पूछताछ के आधार पर कस्बे में कर्बला रोड पर स्थित साकिब के मकान पर भी छापेमारी की गई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

खबरों की माने तो सभी छः आरोपियों मंगेश पुत्र रामपाल निवासी ग्राम नगवा थाना बुढ़ाना, प्रवीन पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम बड़ौदा थाना बुढ़ाना, अनुज पुत्र रोहताश निवासी ग्राम हैवा थाना छपरौली,नजीम पुत्र नसीर निवासी आर 115 गली न. 21 ब्रहमपुरी सीलमपुर दिल्ली, साकिब पुत्र सादिक व सागर पुत्र शहजाद निवासीगण मोहल्ला करबला रोड बुढाना के विरुद्ध आईपीसी की धारा 489ए, 489बी, 489सी और 489डी तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही प्रशासन ने जांच के लिए डस्टर गाड़ी को भी सीज कर दिया है जिससे कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026