---Advertisement---

Durgapur Expressway पर बाल बाल बचे Sourav Ganguly, अपनी बायोपिक को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा; जानें डिटेल

Sourav Ganguly: भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली एक सड़क हादसे में Durgapur Expressway पर बाल-बाल बच गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 21, 2025 11:19 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 21, 2025 12:13 अपराह्न

Sourav Ganguly
Follow Us
---Advertisement---

Sourav Ganguly: भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली एक सड़क हादसे में बाल बाल बच गए, आपको बता दें कि यह घटना दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक Sourav Ganguly एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में पूर्व क्रिकेटर बच गए। इसके अलावा गांगुली ने अपने ऊपर बनने वाली बायोपिक को लेकर भी अहम खुलासा किया है, चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Durgapur Expressway पर बाल बाल बचे Sourav Ganguly

आपको बता दें कि सौरभ गांगुली बर्दवान विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक दुर्गापुर एक्सप्रेसवे के दांतनपुर में एक लॉरी पूर्व क्रिकेटर की कार को टक्कर मार दी, जिसके कारण ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक मारना पड़ा, जिसका नतीजा यह हुआ कि पिछे से आर रही एक कार ने Sourav Ganguly की कार को टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई केवल उनके काफिले में शामिल गाड़ियों को हल्का सा नुकसान हो गया। इस घटना के बाद भी गांगुली बर्दवान विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वहां पर मौजूद गणमान्य लोगों से मुलाकात की।

अपनी बायोपिक को लेकर क्या बोले पूर्व क्रिकेटर

मालूम हो कि Sourav Ganguly भारतीय टीम के कप्तान रह चुके है, इसके अलावा वह बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके है। वहीं अपनी बायोपिक को लेकर गांगुली ने अहम जानकारी दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“जैसा मैंने सुना है, राजकुमार राव यह भूमिका निभाएंगे (मुख्य भूमिका) लेकिन तारीखों को लेकर दिक्कतें हैं। इसलिए इसे स्क्रीन पर आने में एक साल से अधिक का समय लगेगा”।

ICC Champions Trophy पर क्या बोले Sourav Ganguly?

बीते दिन दुबई में हुए भारत-बांग्लादेश के बीच हुए चैंपियन ट्रॉफी के मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की थी, वहीं इसे लेकर भी सौरभ गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि “भारत (चैंपियंस ट्रॉफी में) अच्छा खेलेगा युवाओं के लिए अपार अवसर हैं।” गौरतलब है कि 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bareilly Viral Video

मई 14, 2026

मई 14, 2026

Bhagwant Mann

मई 14, 2026

Anurag Dhanda

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 14, 2026