---Advertisement---

Summer Advisory: फरवरी की गर्मी ने तोड़ा पिछले 122 साल का रिकॉर्ड, जानें केंद्र ने एडवाइजरी जारी कर क्यों चेताया

इस बार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी ने फरबरी महीने में पारे ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके लिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और मौसम विभाग ने लोगाो के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। विशेष रुप से छोटे बच्चों को अगले तीन महीनों में दोपहर के मौसम से बचा के रखने की सलाह जारी की है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 1, 2023 1:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Summer Advisory: फरवरी 2023 में ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी ने इस बार ऐसी दस्तक दी है कि पिछले 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय से बहुत पहले ही उत्तर भारतीय क्षेत्रों में लू के चलने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दोपहर के समय अनावश्यक रुप से बाहर घूमने-फिरने से लोगों को बचना होगा साथ ही छोटे बच्चों को बाहर छोड़ने से परहेज करना होगा।

जानें क्या रहा फरवरी का हाल

आपको बता दें इस साल फरवरी माह में भारत के उत्तरी इलाके उम्मीद से काफी गर्म रहे। जिसने मौसम विभाग को भी चिंता में डाल दिया। मौसम विभाग के मुताबिक आंकड़ों को देखें तो इस बार फरबरी में पारे ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 1901 में इसी क्षेत्र का औसत बढ़ा तापमान 0.81 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल 2023 में रिकॉर्ड 1.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर भारत के राज्यों यूपी,दिल्ली,हरियाणा,पंजाब तथा राजस्थान में दिन का पारा सामान्य तापमान से औसतन 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24.86 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार मध्य भारत के एमपी छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र तथा गुजरात में इस साल औसतन पारा 31.93 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

ये भी पढ़े:Delhi Liquor Scame: CBI को मिला Sisodia को CCTV निगरानी में रखने का कोर्ट से आदेश, पत्नी और वकील से रोज मिलने की इजाजत

जानें क्या रही पारा चढ़ने की बजह

आईएमडी और मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया के मुताबिक इस साल फरवरी 2023 में तापमान के अचानक बढ़ने के दो कारण रहे। एक- गुजरात तथा राजस्थान में आसमान साफ रहने के कारण एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का बनना। दूसरा- देश के तटीय इलाकों में समुद्र से आने वाली पश्चिमी हवाओं का देर से शुरु होना। समुद्री हवाएं ही तटीय इलाकों में दोपहर का तापमान गिराने की भूमिका अदा करती हैं।

जानें मौसम विभाग की एडवाइजरी

यदि ऐसा हो तो अलर्ट हो जाएं

  • यदि शरीर का तापमान अधिक हो जाए और बेहोशी छाने लगे, तो कतई देर न करते हुए तुरंत 108 या 102 नंबर डॉयल करें।
  • जहां भी आप हैं वहां का लोकल तापमान से अपडेट बने रहें।
  • लू की स्थिति अथवा तापमान के तेजी से बदलने की हालत है, तो आप नीबू पानी,छाछ तथा फलों के रस में नमक मिलाकर ही उपयोग करें।

क्या करने से बचें

  • ऐसे मौसम में चाय, कॉफी,शराब तथा चीनी के इस्तेमाल होने पेय पदार्थों से बचें।
  • बासी खाने या प्रोटीन की अधिक मात्रा लेने से बचें।
  • दोपहर के समय खाना पकाने से बचें या कहें किचन में अधिक समय बिताने से बचें।

ये भी पढ़े: 7th Pay Commission: होली से पहले कर्मचारियों पर होगी धनवर्षा, सरकार कर सकती है सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026