---Advertisement---

Swiggy: खुशखबरी! अब ट्रेन में पसंदीदा जगह से मंगा सकेंगे खाना, IRCTC ने फूड लवर्स की कराई मौज

Swiggy: सफर का मजा दोगुना हो जाता है, अगर यात्रा के दौरान आपका फेवरेट खाना मिल जाए। अगर आप एक फूड लवर हैं और भारतीय रेलवे (Indian Railways) में अक्सर यात्रा करते हैं तो आपको इस खबर से बेहद खुशी हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने ऑनलाइन ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 24, 2024 10:52 पूर्वाह्न

Swiggy
Follow Us
---Advertisement---

Swiggy: सफर का मजा दोगुना हो जाता है, अगर यात्रा के दौरान आपका फेवरेट खाना मिल जाए। अगर आप एक फूड लवर हैं और भारतीय रेलवे (Indian Railways) में अक्सर यात्रा करते हैं तो आपको इस खबर से बेहद खुशी हो सकती है।

दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले वाली कंपनी स्विगी के साथ एक खास समझौता किया है। आईआरसीटीसी के इस करार के बाद अब यात्री ट्रेन में अपनी सीट पर ही अपना मनपसंद खाना वो भी अपनी फेवरेट दुकान से मंगा सकेंगे। आगे जानें डिटेल।

Swiggy का आईआरसीटीसी के साथ करार

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईआरसीटीसी ने बंडल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। इस समझौते के पहले चरण में POC के तहत करार हुआ है। इसमें आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग पोर्टल के जरिए यात्रियों के खाना के ऑर्डर की आपूर्ति की जाएगी। हालांकि, इस सुविधा का फायदा सिर्फ 4 ही रेलवे स्टेशनों पर उठाया जा सकता है। इसमें भुवनेश्वर, बेंगलुरु, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा शामिल है।

यात्री Swiggy से कैसे करें खाने का ऑर्डर

  • इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री को सबसे पहले आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग पोर्टल पर जाकर अपना पीएनआर नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सूची में आ रहे फूड आउटलेट को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद अपना फेवरेट खाना चुनकर ऑर्डर करें।
  • फिर खाने की पेमेंटे के लिए ऑनलाइन भुगतान या फिर कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प सेलेक्ट करें।

मालूम हो कि आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे का एक उपक्रम है जो कि ट्रेनों में खानपान और ऑनलाइन टिकटिंग का काम संभालती है। आईआरसीटीसी के मुताबिक, ट्रेन में अपनी सीट पर ही खाना मिलने की सर्विस को आने वाले समय में धीरे-धीरे विस्तार दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026