---Advertisement---

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में फिर गरजेंगे आफत के बादल, UP और बिहार में रहेगी उमस भरी गर्मी

Weather Update: IMD (India Meteorological Department) ने मौसम को लेकर अपने हालिया रिपोर्ट को जारी करते हुए कहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों प्रमुखतः उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश, जम्मू और उत्तर पूर्वीय राज्यों में आगामी दिनों में एक बार फिर भारी बारिश की संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 24, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 24, 2023 10:49 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: IMD (India Meteorological Department) ने मौसम को लेकर अपने हालिया रिपोर्ट को जारी करते हुए कहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों प्रमुखतः उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश, जम्मू और उत्तर पूर्वीय राज्यों में आगामी दिनों में एक बार फिर भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से ही बारिश होती आ रही है और इसके साथ ही इन क्षेत्रों में आम जन जीवन भी अस्त व्यस्त हुआ है। कई इलाकों ने बाढ़ की त्रासदी को भी झेला है और साथ ही भारी मात्रा में जन और धन की हानि हुई है। ऐसे में IMD (India Meteorological Department) का यह अलर्ट एक बार फिर लोगों की चिंता बढा सकता है।

दिल्ली में भी करवट बदलेगा मौसम

IMD की रिपोर्ट की माने तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम के करवट लेने की उम्मीद है लेकिन इसमें दो से तीन दिन का समय लग सकता है। दिल्ली पहले ही बाढ़ को झेल चुका है ऐसे में मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से लोगों की धड़कने एक बार फिर बढ़ेंगी। विभाग की माने तो दिल्ली में मंगलवार को हल्की-फुल्की और बुद्धवार को भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में एक बार फिर से यमुना के जल स्तर के बढने की संभावना है।

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पर भी छाए रहेंगे मुसीबत के बादल

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। बता दें ये दो राज्य पहले से ही भारी बारिश झेल रहे हैं ऐसे में एक बार फिर बारिश के अलर्ट से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भूस्खलन से भी लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

दक्षिण और उत्तर पूर्वी राज्य भी रहेंगे बारिश के चपेट में

मौसम विभाग ने स्पष्ट रुप से जानकारी देते हुए कहा है कि दक्षिण के केरल, तमिलनाडू और कर्नाटक समेत उत्तर पूर्व में मेघालय, मणिपुर और अन्य पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। यहां लोगों को भारी बारिश के कारण होने वाले भूस्खलन से सतर्क रहने को कहा गया है।

समुद्र तटीय इलाके भी रहेंगे भारी बारिश से प्रभावित

मौसम विभाग ने अपनी पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि समुद्र तटीय इलाके भी आने वाले दस दिनों तक भारी बारिश का सामना करेंगे। इन इलाकों में प्रमुखतः महाराष्ट्र, गोवा, केरल, गुजरात, तमिलनाडू और कर्नाटक के इलाके शामिल हैं। इनमें कई ऐसे जगह भी जहां नदिया-नाले उफान पर हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

हिमांचल को नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि हिमांचल जो इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहा है उसे राहत मिलती नही दिख रही है। आगामी दिनों में भी राज्य में भारी बारिश होने के आशंका है। यहां कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और साथ ही भूस्खलन को लेकर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। बता दें कि बीते सप्ताह राज्य में भूस्खलन के चलते भारी मात्जरा में जन-धन की हानि हुई थी।

यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल को सताएगी उमस भरी गर्मी

एक ओर जहां देश के पहाड़ी, समुद्र तटीय और उत्तर पूर्वीय राज्यों में भारी बारिश के अनुमान हैं तो वहीं यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल में उमस भरी गर्मी कायम रहेगी। बता दें कि इन इलाकों में इन दिनों मौसम में खूब गर्माहट है जिसकी वजह से लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही इन कृषि प्रधान क्षेत्रों में फसलों का भी भारी नुकसान हुआ है। विभाग की माने तो आगामी कुछ दिनों तक बारिश के आसार कम ही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026