---Advertisement---

TODAY TOP 10 NEWS: प्रवासी भारतीय दिवस से लेकर हाड़ कंपाती ठंड तक ये हैं आज की बड़ी खबरें

TODAY TOP 10 NEWS: आज की 10 बड़ी खबरें: 9 जनवरी 2023 के दिन कई बड़ी खबरें हैं जो छाई रहने वाली है। डीएनपी इंडिया हिन्दी आज आपको ऐसी ही कुछ बड़ी 10 खबरों के बारे में बताने जा रहा है। जो पूरे दिन छाई रहेंगी। BRAZIL राजनीतिक हिंसा की चपेट में, पूर्व राष्ट्रपति JAIR ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 9, 2023 1:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

TODAY TOP 10 NEWS: आज की 10 बड़ी खबरें: 9 जनवरी 2023 के दिन कई बड़ी खबरें हैं जो छाई रहने वाली है। डीएनपी इंडिया हिन्दी आज आपको ऐसी ही कुछ बड़ी 10 खबरों के बारे में बताने जा रहा है। जो पूरे दिन छाई रहेंगी।

BRAZIL राजनीतिक हिंसा की चपेट में, पूर्व राष्ट्रपति JAIR BOLSONARO के समर्थकों ने घेरा संसद तथा राष्ट्रपति भवन

Brazil in Grip of Political Violence: चुनावी हार से हताश बोल्सोनारो समर्थकों  ने ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में तांडव मचा दिया है। समर्थकों की भारी भीड़ ने देश की संसद, राष्ट्रपति भवन सहित उच्चतम न्यायालय पर धावा बोल दिया है। समूचा देश हिंसा,आगजनी तथा तोड़फोड़ की चपेट में घिर चुका है। 
ये भी पढें: कंगाल Pakistan में मंहगाई ने मारा तगड़ा डंक, Inflation ने नहीं छोड़ा दोहरा अंक- पहुंचा भुखमरी के कगार पर

CRICKET VIRAL VIDEO: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बल्ले से बरसाई आग, जमकर जड़े चौके और छक्के, देखें VIDEO

Cricket Viral Video: क्रिकेट के खिलाड़ियों के अलावा भी कुछ ऐसे लोग होते हैं उन्हें जब भी मौका मिले वह क्रिकेट खेलना जरूर पसंद करते हैं। उनमें से एक हैं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) जो की क्रिकेट खेल के बहुत बड़े दीवाने हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना और देखना दोनों पसंद है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल (Cricket Viral Video) हो रहा है जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बल्ले का जौहर दिखाते हुए शानदार शॉट लगाए।
Also Read: IND VS SL: ‘मजा आ गया’ SURYAKUMAR YADAV ने VIRAT KOHLI के इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया शानदार जवाब, वीडियो ने जीता सभी का दिल

CM MAAN का DEVELOPMENT MODEL 2023 तैयार, पंजाब में आयेगी योजनाओं की बहार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने नववर्ष का विकास मॉडल 2023 प्रस्तुत कर दिया है। सरकार ने इस वर्ष की योजनाओं में एक साथ शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा तथा रोजगार देने का एजेंडा सेट कर दिया है। आपको बता दें विगत कुछ माह से अपनी सरकार की कार्यशैली का गियर परिवर्तन किया है उससे सरकार ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब चुनाव में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पहले सीएम भगवंत मान ने जहां अपराध पर नियंत्रण, भ्र्ष्टाचार पर कार्रवाही में अपने ही मंत्री का त्यागपत्र ले लिया, फिर सरकारी मितव्ययों पर अंकुश लगाने को सरकारी भवनों पर वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों से आत्मनिर्भर बनाना, पीपीएससी में अनावश्यक सदस्यों की संख्या समाप्त करना।  इसी क्रम में सीएम भगवंत मान ने विधायिका, कार्यपालिका के पश्चात अब सीधे जनसरोकार के विषयों लोककल्याण की ओर कदम बढ़ा दिया है। 
ये भी पढें: Bhagwant Maan सरकार का बड़ा प्रशासनिक कदम , PPSC में सदस्यों की संख्या होगी कम

CORONA IN CHINA: कोरोना त्राहिमाम के बीच चीन ने सभी प्रतिबंध हटाए, जानें दुनिया पर पड़ेगा कितना असर

भले ही चीन दुनिया के नज़रों में खुद को बेहतर बताने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हकीकत तो कुछ और है। सच तो ये है कि चीन में कोरोना से हाल बेहाल है। अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं मिल रही है। स्थिति इतनी खराब है कि लोग गलियों में अंतिम संस्कार करने को विवश हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो चीन कोरोना को लेकर कई ऐसे फैसले ले रहा है जो उसके लिए और भी परेशानी बढ़ा सकता है। ड्रैगन की चाल से दुनिया वाकिफ है और इसलिए ही चीन से आने वाले यात्रियों को लेकर कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखा हैं, क्योंकि चीन में कोरोना की स्थिति अब भी खराब है।
यह भी पढ़ें: प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले ANURAG THAKUR, कहा-‘हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं’

JUNIOR NTR की फिल्म के लिए JANHVI KAPOOR ने मांगी इतने करोड़, RASHMIKA MANDANNA को भी छोड़ दिया पीछे

रिपोर्ट्स की माने तो जाह्नवी को साउथ इंडस्ट्री से दो फिल्मों के ऑफर हुए हैं। दोनों फिल्मों के लिए एक्ट्रेस को सामने से ऑफर हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें से एक जूनियर एनटीआर का भी अपकमिंग प्रोजेक्ट है। जाह्नवी ने साउथ फिल्म को हिट होते हुए देख इन प्रोजेक्ट्स के लिए मोटी रकम की भी मांग की है। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों की माने तो एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढाकर 5 करोड़ से ज्यादा कर दी है। वहीं, एक्ट्रेस अब फीस के मामले में ‘सीता-रामन’ फेम मृणाल ठाकुर और साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना से आगे निकल चुकी हैं।
Also Read- TARA SUTARIA के इन 5 BIKINI LOOK को देख दिल हार बैठेंगे आप, हर तस्वीर में बोल्डनेस से बरपा रही हैं कहर

चंदा कोचर और पति दीपक को जमानत मिलते ही मिली बड़ी राहत

CICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे ही है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी।
Also read: Adblock Setting: ब्राउजर पर आने वाले Ads और पॉप-अप से हैं परेशान? इस सेटिंग को सेट करिए, मिल जाएगी अनचाहे Ads से राहत

उत्तर भारत में टूटा सर्दी का कहर, कोहरे की जद में तिनका-तिनका

उत्तर भारत में सर्दी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर दी है।
ये भी पढ़ें:JAMMU KASHMIR: अलर्ट मोड में गुलाम नबी आजाद, तीन वरिष्ठ नेताओं को अपनी पार्टी से निकाला

बिना खेले ही RISHABH PANT होंगे मालामाल, BCCI और दिल्ली कैपिटल्स की टीम हो सकती है मेहरबान

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान हैं और वह बुरी तरह चोटिल होने की वजह से इस बार आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत को आईपीएल में उनकी फीस के पूरे पैसे मिलेंगे। यानी पंत को इस साल भी आईपीएल से 16 करोड़ रुपए मिलेंगे क्योंकि उनकी आईपीएल फीस 16 करोड़ रुपए है। वह मिली जानकारी के मुताबिक, BCCI की तरफ से भी पंत का केंद्रीय अनुबंधित वेतन पूरा मिलेगा और तो और BCCI ने ऋषभ पंत के लिए एक मेडिकल टीम तैयार की है जो उनका पूरे तरह से ध्यान दे सके।
Also Read: CRICKET VIRAL VIDEO: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बल्ले से बरसाई आग, जमकर जड़े चौके और छक्के, देखें VIDEO

प्रवासी भारतीय दिवस पर बोले पीएम मोदी- ‘इंदौर शहर नहीं दौर है’

आज देशभर में प्रवासी भारतीय दिवस की धूम है। ऐसे में पीएम मोदी ने इंदौर में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि,  ‘इंदौर शहर नहीं दौर’ है।
ये भी पढें: Russia-Ukraine Ceasefire: Joe Biden का Putin पर तंज, यूक्रेन के प्रतियुत्तर से त्रस्त खोज रहे ऑक्सीजन 

गुवाहाटी में खेला जाएगा भारत-श्रीलंका पहला वनडे फैंस की बढ़ी बेताबी

गुवाहाटी में खेला जाएगा भारत-श्रीलंका पहला वनडे इस मैच को देखने के लिए फैंस की बेताबी लगातार बढ़ती हीजा रहा है। ये मैच 10 जनवरी को होगा।
Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026