---Advertisement---

Upendra Dwivedi: सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दी अंतिम चेतावनी, क्या भारतीय सेना करने जा रही है बड़ी कार्रवाई; मुल्ला मुनीर के उड़े होश

Upendra Dwivedi: बीते दिन भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पड़ोसी देश पाकिस्तान और मुल्ला मुनीर को अंतिम चेतावनी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 14, 2026 11:23 पूर्वाह्न

Upendra Dwivedi
Follow Us
---Advertisement---

Upendra Dwivedi: बीते दिन भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पड़ोसी देश पाकिस्तान और मुल्ला मुनीर को अंतिम चेतावनी दी है। मालूम हो कि हाल ही में बॉर्डर पर पाकिस्तान ड्रोन देखे गए थे। जिसके बाद बीएसएफ ने करारा जवाब दिया था। गौरतलब है कि बीते दिन सेना प्रमुख ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमे उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी और कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। वहीं अब सवाल उठने लगा है कि क्या भारत जल्द पाक पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। क्योंकि इससे पहले सीडीएस और अजीत डोभाल ने भी पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी।

Upendra Dwivedi ने पाकिस्तान को दी अंतिम चेतावनी

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि ड्रोन की बात करें तो, हमने जो ड्रोन देखे हैं वे बहुत छोटे हैं। उनकी बत्तियाँ जलती रहती हैं। वे बहुत ऊँचाई पर नहीं उड़ते और बहुत कम ही दिखाई दिए हैं। 10 जनवरी को लगभग 6 ड्रोन देखे गए और 11 और 12 जनवरी को 2 से 3 ड्रोन देखे गए। मेरा मानना ​​है कि ये रक्षात्मक ड्रोन थे, जो यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई तो नहीं हो रही है।

संभव है कि वे यह भी देखना चाहते थे कि भारतीय सेना में कोई खामी, कोई ढिलाई तो नहीं है, कोई ऐसा रास्ता तो नहीं है जिससे वे आतंकवादियों को भेज सकें।इसलिए, मुझे लगता है कि उन्हें नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली होगी। उन्होंने देखा होगा कि आज की तारीख में ऐसी कोई जगह या कोई ऐसा रास्ता नहीं है जहाँ से वे उन्हें भेज सकें। लेकिन यह निश्चित है: आज हमारी सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) से बात हुई। उस बातचीत में इस मामले पर चर्चा हुई और उन्हें बताया गया कि यह हमें स्वीकार्य नहीं है और कृपया इसे रोकें। यह बात उन्हें बता दी गई है।

क्या भारतीय सेना पाक पर करने जा रही है बड़ी कार्रवाई

उपेंद्र द्विवेदी की चेतावनी के बाद मुल्ला मुनीर और पाकिस्तान के होश उड़ गए है। गौरतलब है कि सेना प्रमुख ने साफ शब्दों में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। जिसके बाद पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बीते दिन भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को सेना की फायरिंग के बाद वापस लौटना पड़ा। जिसके बाद सेना और जांच एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई है। माना जा रहा है कि 26 जनवरी को लेकर पाक कुछ नापाक हरकत कर सकता है। हालांकि भारतीय सेना पूरी तरह मुस्तैद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026