---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: Delhi, Uttarakhand समेत इन राज्यों में शुरू होने वाली है भीषण ठंड; UP में खिलेगी धूप या छाएगा घना कोहरा, जानें डिटेल

Aaj Ka Mausam: धीरे- धीरे दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में ठंड ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। वहीं कई ऐसे राज्य है जिसमे सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके कारण लोगों को काफी असुविधा हो रही है। दिल्ली, पंजाब समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 21, 2024 1:18 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: धीरे- धीरे दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में ठंड ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। वहीं कई ऐसे राज्य है जिसमे सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके कारण लोगों को काफी असुविधा हो रही है। दिल्ली, पंजाब समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड आने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग ने 21 नवंबर यानि आज के लिए मौसम पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि पंजाब हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों में Aaj Ka Mausam कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में शुरू होने वाली है भीषण ठंड

दिल्ली में अब ठंड ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि अब दिल्लीवासी ठंडी के कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे है। सुबह और शाम को ऐसा लग रहा है कि मानो बाहर बर्फ गिर रही है। इसी बीच आईएमडी यानि मौसम विज्ञान विभाग ने 21 नवंबर यानि Aaj ka Mausam के लिए दिल्ली में घना कोहरा के लिए चेतावनी जारी कर दी है। वहीं नवंबर के आखिरी दिनों के दौरान ठंड अपना भीषण प्रकोप दिखा सकती है।

कैसा रहेगा पंजाब हरियाणा में Aaj Ka Mausam

पंजाब में भी लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार पंजाब में Aaj Ka Mausam काफी सर्द रहने वाला है। पंजाब के अलग-अलग इलाकों में आज सुबह से लेकर 22 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं हरियाणा में भी आज स्थिति लगभग ऐसी ही रहने वाली है।

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम

विभाग के अनुसार बीते कई दिनों से सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहा है।

वहीं अगर आज के मौसम की बात करें तो यूपी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 20 नवंबर की देर रात/21 नवंबर की सुबह घने से बहुत घने कोहरे और उसके बाद के 24 घंटों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। यानि आज भी यूपी में धूप खिलने की कोई संभावना नहीं है।

पहाड़ों पर भी बदला मौसम का मिजाज

मैदानी इलाकों में बढ़ती ठंड का यह साफ संकेत की पहाड़ों पर कहीं न कहीं बर्फ गिर रही है जिसके कारण मैदानी इलाको में ठंड बढ़ जाती है। वहीं अगर उत्तराखंड और हिमाचल की बात करें तो पहाड़ों पर भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ों पर ही सुबह के वक्त भयंकर सर्दी का प्रकोप जारी है। वहीं अगर Aaj Ka Mausam की बात करें तो आज सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। हालांकि धीरे- धीरे मौसम खुलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 12, 2026

Strait of Hormuz

मार्च 12, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 12, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 12, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026

LPG Shortage

मार्च 12, 2026