---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने सिंगापुर के बाद जापान में भरी हुंकार! बताया कैसे इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बन देश के विकास में योगदान दे रहा UP

CM Yogi Adityanath ने सिंगापुर दौरे के बाद आज जापान में हुंकार भरी है। जापान दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने आज यूपी इन्वेस्टमेंट रोडशो को संबोधित करते हुए निवेशकों से यूपी में निवेश करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने यूपी में संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 25, 2026 3:32 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: विदेशी सरजमी पर लग रहे नारे बताते हैं कि यूपी सीएम की लोकप्रियता कैसे सात समंदर पार कर चुकी है। सिंगापुर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जापान पहुंच चुके हैं। जापान में आज मुख्यमंत्री योगी ने ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने तमाम प्रतिष्ठित इंडस्ट्री लीडर्स से संवाद कर प्रदेश में निवेश आमंत्रित किया है। यूपी सीएम ने वैश्विक मंच से बताया है कि कैसे सूबा भारत की इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बन कर आज देश के विकास में अपना अहम योगदान दे रहा है। सीएम योगी के संबोधन की चर्चा जापान से भारत तक है।

सिंगापुर के बाद जापान में CM Yogi Adityanath ने भरी हुंकार!

सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद जापान पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने इन्वेस्टमेंट रोडशो कर इंडस्ट्री लीडर्स को आकर्षित किया है। मुख्यमंत्री ने तमाम उद्योगपतियों के बीच अपना संबोधन रखा है। इस दौरान उन्होंने यूपी में निवेश की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला है।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर इस रोडशो के संदर्भ में जानकारी दी गई है। सीएम योगी के हैंडल से लिखा गया है कि “लैंड ऑप दी राइजिंग सन, जापान में आयोजित यूपी इन्वेस्टमेंट रोडशो में आज प्रतिष्ठित इंडस्ट्री लीडर्स से सार्थक संवाद कर उन्हें ‘नए उत्तर प्रदेश’ में निवेश हेतु आमंत्रित किया। आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ बीमारू नहीं, बल्कि भारत की इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बनकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। जापान में भारत की मा. राजदूत सुश्री नगमा मलिक जी व उनकी पूरी टीम सहित India-Japan Business Coordination से जुड़े पदाधिकारियों का हृदय से आभार।”

यूपी में निवेश को मिली तगड़ी रफ्तार! 

यूपी सरकार के उस प्रतिनिधिमंडल का सिंगापुर दौरा रंग लाया है जिसका नेतृत्व सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों से सिंगापुर में यूपी को 1 लाख करोड़ रुपए तक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा 60000 करोड़ रुपए के MoU भी संपन्न हुए हैं जो यूपी में निवेश को मिली तगड़ी रफ्तार का पुख्ता प्रमाण हैं।

ये दर्शाता है कि कैसे यूपी धीरे-धीरे ही सही, लेकिन $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। सिंगापुर और जापान से आने वाले भारी-भरकम निवेश से जहां एक ओर संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। वहीं दूसरी ओर अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 25, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 25, 2026

Nitesh Rane

फ़रवरी 25, 2026

Holi Special Trains

फ़रवरी 25, 2026

Buxar Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Ghaziabad News

फ़रवरी 25, 2026