---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: पाकिस्तान सहित 155 देशों की नदियों के जल से होगा रामलला का जलाभिषेक, जानें क्या है तैयारी

भगवान राम की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए 155 देशों से जल को लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को भगवान राम का जलाभिषेक किया जाएगा।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 7, 2023 2:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: लोकसभा चुनाव जैसे – जैसे नजदीक आ रहा है राम मंदिर का काम भी उसी तरह से तेजी से किया जा रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा ये कहा गया है कि इसका काम लोकसभा चुनाव से पहले – पहले खत्म हो जाएगा। कुछ समय पहले नेपाल से शालिग्राम पत्थर लाया गया था इसी से भगवान राम के मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। वहीं अब ये बताया जा रहा है कि भगवान राम की मूर्ति के जलभिषेक के लिए अलग – अलग 155 देशों से नदियों के जल को लाया जा रहा है। इन देशों में चीन, ईरान, अमेरिका, साथ ही भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी शामिल है। भगवान राम की मूर्ति का ये जलाभिषेक 23 अप्रैल को किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस जलाभिषेक के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता और संत पहुंच सकते हैं।

महासचिव चंपत राय ने दी ये जानकारी

भगवान राम की मूर्ति के जलाभिषेक को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी है। उन्होंने मीडिया को बताया कि राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला पीएम मोदी ने रखी थी। इस आधार शिला के रखे जाने के समय भी दुनिया के अलग -अलग 1000 से भी अधिक स्थानों से जल और रज को लाया गया था। वहीं अबकि बार बीजेपी के ही नेता विजय जौली के द्वारा ये विचार किया गया था कि दुनिया के अलग – अलग नदियों से जल को लेकर भगवान राम की मूर्ति का जलभिषेक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Digvijaya Singh on Ghulam Nabi: ‘आप कांग्रेस को क्या Expose करोगे, पहले कश्मीर में अपनी पार्टी बचा लीजिए’

155 देशों से लगाया जा रहा है जल

बीजेपी के नेता विजय जौली ने इस रामलला के जलाभिषेक के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह प्रक्रिया साल 2020 से चल रही है। अभी तक 155 देशों से अलग – अलग नदियों के जल को लाया गया है। इस पूरे जल लाने की प्रक्रिया का एक फिल्म भी बनाया गया है। इस फिल्म को 23 अप्रैल को देश के लोगों के समाने लाया जाएगा। वहीं पाकिस्तान से जल लाने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वहां के हिन्दुओं ने इस जल को पहले दुबई भेजा था उसके बाद ही ये जल दिल्ली आया।

ये भी पढ़ें: CM Kejriwal ने निभाया वादा, वकीलों के लिए जारी रहेगी लाइफ और मेडिक्लेम इंश्योरेंस पॉलिसी

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026