---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: हाईक्लास एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और तमाम आधुनिक सुविधाएं! कैसे बदल गई राम नगरी? प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर जानें

Ayodhya Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा की आज दूसरी वर्षगांठ है। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता राम मंदिर परिसर में लगा है। राम नगरी अब हाईक्लास एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और तमाम आधुनिक सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बन रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 22, 2026 11:51 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: सरयू तट पर स्थित राम नगरी की चका-चौंध पहले की तुलना में ज्यादा बढ़ गई है। इसका प्रमुख कारण है राम मंदिर में भक्तों का तांता लगना। 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों की संख्या में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। आज हम 22 जनवरी, 2024 से 22 जनवरी, 2026 तक पहुंच गए हैं, लेकिन भक्तों का उत्साह बरकरार है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर भी भारी संख्या में भक्त प्रभु रामलला के दर्शन को उमड़े हैं। अयोध्या में आज हाईक्लास एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं जो राम नगरी की बदली स्वरूप का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। ऐसे में आइए ह आपको आज अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर बताते हैं कि कैसे पिछले दो वर्षों में राम नगरी की तस्वीर बदली है। 

दो वर्ष में कैसे कैसे बदल गई राम नगरी अयोध्या? 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की आज दूसरी वर्षगांठ है। दो वर्षों में मंदिर का दरवाजा खुलने के बाद आज तक अरबों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु राम लला के दर्शन-पूजन कर चुके हैं। इन श्रद्धालुओं के आने से जहां एक ओर अयोध्या धार्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध हुई है, तो वहीं दूसरी ओर राम नगरी में सुख-सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

वर्तमान में मंदिर परिसर से इर्द-गिर्द 100 फीट चौड़ा राम जन्मभूमि पथ, दर्शन मार्ग, शुद्ध पेयजल , शौचालय, जूता-चप्पल और सामान रखने के लिए लॉकर, 25 हजार लोगों की क्षमता वाला तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, आधुनिक अस्पताल, हाईक्लास एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन अयोध्या की भव्यता बढ़ा रहे हैं। जनवरी, 2024 से 2026 के बीच में तमाम अन्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है जो श्रद्धालुओं को आवागमन को आसान बनाने के साथ राम नगरी अयोध्या की तस्वीर बदलता है। 

प्रभु राम लला के दर्शन के लिए Ayodhya Ram Mandir परिसर में उमड़े श्रद्धालु

आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से राम भक्त प्रभु राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। मुख्य मंदिर का निर्माण पूर्ण हो जाना, गर्भगृह में बाल स्वरूप रामलला का दर्शन और मंदिर के प्रथम तल पर राम परिवार की स्थापना लोगों को आकर्षित कर रही है। भारी संख्या में श्रद्धालु आज प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर इस भव्यता का साक्ष्य बनने पहुंचे हैं। आस्था के साथ समावेशन का संदेश दे रही अयोध्या लोगों को खूब भा रही है। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026

Ghaziabad News

मार्च 11, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 11, 2026

UP Police SI Admit Card 2026

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026