---Advertisement---

विवाद में फंसे Kanpur Karauli Baba का बड़ा दावा, बोले- ‘पुतिन और जेलेंस्की की याददाश्त मिटाकर रोक सकता हूं युद्ध’

Kanpur Karauli Baba: कानपुर के बाबा करौली उर्फ संतोष सिंह भदौरिया ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। बाबा करौली ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर कहा कि मैं दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को रोक सकता हूं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2023 12:12 अपराह्न

Kanpur Karauli Baba
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur Karauli Baba: यूपी के कानपुर के बाबा करौली शंकर उर्फ संतोष सिंह भदौरिया इन दिनों खबरों में बने हुए हैं। विवादों से घिरे बाबा कारौली (Kanpur Karauli Baba) ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिससे एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। दरअसल, बाबा करौली ने दुनिया का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनके इस बड़े दावे ने सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि वे दोनों देशों के मध्य चल रहे युद्ध को समाप्त कर सकते हैं।

बाबा करौली ऐसे रोकेंगे रूस और यूक्रेन युद्ध

बाबा करौली ने बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर मैं चाहू तो दोनों देशों के नेताओं की याददाश्त को मिटाकर रूस और यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकता हूं।“

विवाद के बीच फंसे बाबा करौली

उधर, दूसरी ओर, बाबा करौली एक बड़े विवाद की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, 20 मार्च को बाबा करौली के दरबार में नोएडा के रहने वाले एक डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी अपने साथ मारपीट और बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही बाबा पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप भी लगाया। बिधनू थाने में बाबा के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: SP National Executive Meeting: Akhilesh Yadav ने तैयार किया ‘बीजेपी हटाओ प्लान’, बोले- 2024 में हो जाएगा भाजपा का सफाया

इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

इस मामले में बाबा के खिलाफ धारा 323, 504 और 325 के तहत एफआईआर दायर की गई है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच के लिए 22 मार्च को बाबा के दरबार तो गई मगर बयान दर्ज किए बिना ही वापस लौट गई। हालांकि, पुलिस ने इस पूरे मसले को गंभीरता से लेने के संकेत दिए हैं।

बाबा ने सभी आरोपों को किया खारिज

डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने अपने आरोप में कहा था कि चमत्कार नहीं दिखा पाने की बात कहने पर बाबा के समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट करने का आरोप लगाया था। वहीं, दूसरी ओर, बाबा करौली उर्फ संतोष सिंह भदौरिया ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये सभी गलत आरोप हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग पता नहीं किस साजिश के तहत दरबार में आए। उन्होंने कहा कि ये एक षडयंत्र था और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए डॉक्टर को भेजा गया था।

Also Read: Amazon Sale: इन गर्मियों में जी भर कर पिएं जूस, मात्र 225 रुपए की EMI पर घर लाएं Philips का Juicer Mixer Grinder

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi DoE Result 2026

मार्च 30, 2026

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Mohan Yadav

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026