---Advertisement---

‘दूसरों का घर -दुकान गिराने वाले भाजपाई पहले खुद पर इसे लागू करके दिखाएं’, सीतापुर में Akhilesh Yadav जमकर गरजे

सपा प्रमुख अखिलेश आज सीतापुर पहुंचे। इस अवसर पर सीतापुर से ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार और बसपा पर जमकर निशाना साधा। जहां एक ओर सरकार को बुलडोजर कार्रवाई को लेकर घेरा, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा के प्रत्याशी का चयन भाजपा कार्यालय से तय होता है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 12, 2023 10:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akhilesh Yadav in Sitapur: सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सीतापुर के महमूदाबाद विधानसभा के अंतर्गत पोखराकलां में पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सीतापुर से ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार और बसपा पर जमकर निशाना साधा। जहां एक ओर सरकार को बुलडोजर कार्रवाई को लेकर घेरा, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा के प्रत्याशी का चयन भाजपा कार्यालय से तय होता है।

योगी सरकार पर गरजे अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को निशाने पर लेते हुए कहा कि “अवैध निर्माण व कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने से पहले बीजेपी सरकार अपने सभी कार्यालयों, मंत्री, नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों के वैध नक्शे व अनुमति की जांच कर उन पर बुलडोजर चलाए,दूसरों का घर-दुकान गिराने वाले भाजपाई पहले खुद पर इसे लागू करके दिखाएं।”

ये भी पढें: Yogi सरकार ने किया IPS अधिकारियों का तबादला, पीयूष मोर्डिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बसपा पर भी बरस पड़े अखिलेश

बहुजन समाज पार्टी की रणनीति को लेकर आज सपा प्रमुख अखिलेश जमकर बरस पड़े। इसी जनसभा में अखिलेश ने कहा कि “बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से तय होते हैं। वह जितने के लिए तय नहीं होते वह इसलिए तय होते हैं कि समाजवादी पार्टी आगे न बढ़ जाए।” इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि “बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के रास्ते से भटक गई है।” उन्होंने कहा कि हम लोग सरकार बनाते-बनाते रह गए। अगर हिसाब किताब लगाएं हम तो बताओ कितने वोटों से हारे, अगर समाजवादी पार्टी को 3.50 लाख ज्यादा वोट मिल गया होता तो आज बीजेपी की नहीं समाजवादी पार्टी की सरकार होती।”

ये भी पढ़ें: Indore Kavi Sammelan में इस रंग में नजर आए BJP के ये चर्चित नेता, देखने वाले भी रह गए हैरान

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026