CM Yogi Adityanath: स्वास्थ्य, शिक्षा को या फिर घर उत्तर प्रदेश के लोगों को हर संभव मदद दिया जाए इसके लिए निश्चित तौर पर सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से राज्य में स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स जिस बारे में गवर्नमेंट आफ यूपी ने लोगों को बताया है।
क्यों मिली CM Yogi Adityanath से भूमि आवंटन के प्रस्ताव को स्वीकृति
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। pic.twitter.com/TgDnteVzVB
— Government of UP (@UPGovt) July 6, 2026
एक पोस्ट को शेयर करते हुए यूपी गवर्नमेंट की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई जहां बताया गया कि “सीएम योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।”
किन शहरों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लिया गया निर्णय
योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए फैसले के बारे में बात करते हुए कहा गया कि वाराणसी में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के शिक्षण संकाय के निर्माण हेतु 13 करोड़ भूमि निशुल्क आवंटित की गई है तो गोरखपुर में 100 बेड ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना के लिए 5.249 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। वहीं मुरादाबाद में 100 बेड ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण हेतु 2.025 हैकटेयर भूमि निशुल्क आवंटित की गई है । निश्चित तौर पर ऐसे में उत्तर प्रदेश के तीन शहरों का कायाकल्प होने वाला है और स्वास्थ्य परियोजनाओं को जमीनी स्तर पर विकास की एक नई दशा मिलने वाली है।
सीएम योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य परियोजनाओं को लेकर लगातार लोगों के लिए फैसले लेते हैं और यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी से लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल तक की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है।
