---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने दी स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी, जानिए कैसे उत्तर प्रदेश की बदलेगी तस्वीर

CM Yogi Adityanath: स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए निशुल्क भूमि आवंटित की गई है और इस पर आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या-क्या फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2026 5:03 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: स्वास्थ्य, शिक्षा को या फिर घर उत्तर प्रदेश के लोगों को हर संभव मदद दिया जाए इसके लिए निश्चित तौर पर सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से राज्य में स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स जिस बारे में गवर्नमेंट आफ यूपी ने लोगों को बताया है।

क्यों मिली CM Yogi Adityanath से भूमि आवंटन के प्रस्ताव को स्वीकृति

एक पोस्ट को शेयर करते हुए यूपी गवर्नमेंट की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई जहां बताया गया कि “सीएम योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।”

किन शहरों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लिया गया निर्णय

योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए फैसले के बारे में बात करते हुए कहा गया कि वाराणसी में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के शिक्षण संकाय के निर्माण हेतु 13 करोड़ भूमि निशुल्क आवंटित की गई है तो गोरखपुर में 100 बेड ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना के लिए 5.249 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। वहीं मुरादाबाद में 100 बेड ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण हेतु 2.025 हैकटेयर भूमि निशुल्क आवंटित की गई है । निश्चित तौर पर ऐसे में उत्तर प्रदेश के तीन शहरों का कायाकल्प होने वाला है और स्वास्थ्य परियोजनाओं को जमीनी स्तर पर विकास की एक नई दशा मिलने वाली है।

सीएम योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य परियोजनाओं को लेकर लगातार लोगों के लिए फैसले लेते हैं और यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी से लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल तक की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 7 July 2026

जुलाई 7, 2026

कल का मौसम 8 July 2026

जुलाई 7, 2026

Siya Goyal

जुलाई 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 7, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 7, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 7, 2026