CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर लगातार एकजुट सरकार जनता की हर परेशानियां को खत्म करने के लिए काम कर रही है वहीं इस सब के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा और काकोरी ट्रेन एक्शन इवेंट में शिरकत करने के बाद लोगों को जन संदेश देते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को क्या कहा है और किस तरह से विकास की परिभाषा को देश से जोड़ते हुए दिखे हैं। इस दौरान तिरंगा यात्रा में कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्र को आगे बढ़ने का प्रेरणादाई संकल्प का जिक्र करते दिखे।
तिरंगा यात्रा को लेकर क्या बोले CM Yogi Adityanath
हृदय में राष्ट्रभक्ति हो तो हर व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाना और विकास की नई ऊंचाइयों को छूना ही मुख्य ध्येय बन जाता है।
आज लखनऊ से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ‘तिरंगा यात्रा- युवाओं के साथ’ का शुभारंभ एवं ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के शताब्दी समारोह में सहभाग कर अपने गौरवशाली…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 9, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने x पर कहा, “‘तिरंगा यात्रा’ सभी हुतात्माओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र को आगे बढ़ाने का प्रेरणादायी संकल्प है। इस संकल्प को और सुदृढ़ करते हुए आज लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ का शुभारंभ किया। सभी युवा साथियों का हृदय से अभिनंदन।”
काकोरी ट्रेन एक्शन को लेकर सीएम योगी का जनसंदेश
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “शौर्य, स्वाभिमान तथा राष्ट्रप्रेम के स्वर्णिम अध्याय ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के 101वें पावन वर्ष पर लखनऊ में आयोजित शताब्दी समारोह में आज सम्मिलित होकर मां भारती के महान सपूतों की स्मृतियों को नमन किया। इस अवसर पर बच्चों की पेंटिंग्स पर आधारित ‘वन्दे मातरम्’ एवं काकोरी के शहीदों व शासकीय अभिलेखों पर आधारित ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ पुस्तिकाओं का विमोचन किया। साथ ही, हमारे महान क्रांतिकारियों एवं देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित भी किया।”
सीएम योगी क्यों बोले हृदय में राष्ट्रभक्ति हो तो हर व्यक्ति के जीवन में समृद्धि
इवेंट में शामिल होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हृदय में राष्ट्रभक्ति हो तो हर व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाना और विकास की नई ऊंचाइयों को छूना ही मुख्य ध्येय बन जाता है आज लखनऊ से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ‘तिरंगा यात्रा- युवाओं के साथ’ का शुभारंभ एवं ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के शताब्दी समारोह में सहभाग कर अपने गौरवशाली इतिहास और वीर क्रांतिकारियों की स्मृतियों को नमन करूंगा।
उत्तर प्रदेश में विकास को कर रहे सीएम योगी परिभाषित
वहीं कार्यक्रम को लेकर आगे जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “इसके उपरांत ‘विकास भी, विरासत भी’ के भाव के साथ भगवान गौतम बुद्ध की पावन धरा जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज एवं बांसी विधान सभा क्षेत्रों में 311 करोड़ से अधिक लागत की 107 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित होगा। Nation First के मंत्र को आत्मसात करते हुए विरासत के संरक्षण, सर्वांगीण विकास और हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए डबल इंजन सरकार पूर्ण रूप से संकल्पित है।”
