CM Yogi Adityanath: चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोस्थली के साथ-साथ ऋषि-मुनियों की तपस्थली भी रही है। चित्रकूट में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है। वहीं अब योगी सरकार चित्रकूट को धार्मिक के साथ-साथ पर्यटन स्थल बनाने में भी लगी है। जानकारी के मुताबिक चित्रकूट को नई पहचान मिलने जा रही है।
दरअसल उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व के निकट इको टूरिज्म थीम पार्क का निर्माण होगा। सबसे खास बात है कि यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु इसका लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा राज्य की अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी यह गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
चित्रकूट बनेगा नया टूरिस्ट हब
यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “CM Yogi Adityanath जी के मार्गदर्शन में चित्रकूट में पर्यटन विकास को नई गति मिल रही है। रानीपुर टाइगर रिजर्व के निकट इको टूरिज्म थीम पार्क का निर्माण क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के मार्गदर्शन में चित्रकूट में पर्यटन विकास को नई गति मिल रही है। रानीपुर टाइगर रिजर्व के निकट इको टूरिज्म थीम पार्क का निर्माण क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
लगभग ₹12 करोड़ की लागत से 7 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा यह… pic.twitter.com/3vBvnXpfHo
— Government of UP (@UPGovt) March 10, 2026
लगभग ₹12 करोड़ की लागत से 7 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा यह पार्क पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास को नई दिशा दे रहा है”।
आस्था संग विकास को मिलेगी नई पहचान
दी जानकारी के अनुसार आस्था संग विकास की नई पहचान बन रहा है चित्रकूट, उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व के निकट इको टूरिज्म थीम पार्क का निर्माण होगा। लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से 7 एकड़ क्षेत्रफल में थीम पार्क विकसित हो रहा है। चित्रकूट में पर्यटन और अवस्थापना सुविधाओं के साथ आसपास के क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
गौरतलब है कि चित्रकूट कई मामलों में श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था का केंद्र बना हुआ है। गौरतलब है की CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। माना जा रहा है कि नया थीम पार्क बनने से पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
