CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार द्वारा राज्य के लोगों को हर प्रकार की जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वहीं अब CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहाकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर अहम जानकारी प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि कैसे डिजिटल इनोवेशन के जरिए उत्तर प्रदेश लगातार नया कीर्तिमान रच रहा है, जो अपने आप में भी काफी ऐतिहासिक है। गौरतलब है कि सीएम योगी की अगुवाई में राज्य में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है।
डिजिटल इनोवेशन के जरिए यूपी रच रहा है नया कीर्तिमान
बता दें कि CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहाकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “लाइसेंस से लेकर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन तक, उत्तर प्रदेश डिजिटल इनोवेशन के ज़रिए पब्लिक सर्विस डिलीवरी को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।
From licences to vehicle registrations, Uttar Pradesh is redefining public service delivery through digital innovation.
With millions of citizens benefiting from seamless, transparent, and contactless transport services, the state is setting new benchmarks in smart governance… pic.twitter.com/ZTZrlKkP30— Awanish K Awasthi (@AwasthiAwanishK) June 24, 2026
आसान, पारदर्शी और कॉन्टैक्टलेस ट्रांसपोर्ट सेवाओं से लाखों नागरिकों को फ़ायदा मिल रहा है, और राज्य स्मार्ट गवर्नेंस और नागरिकों की सुविधा के मामले में नए मानक स्थापित कर रहा है। दूरदर्शी नेतृत्व में एक सराहनीय उपलब्धि है”।
डिजिटल इनोवेशन के फायदें
उत्तर प्रदेश स्मार्ट, तेज़ और नागरिक-अनुकूल परिवहन सेवाओं की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अगर फायदें की बात करें तो –5.30 करोड़ से ज़्यादा वाहनों का डिजिटल रूप से रजिस्ट्रेशन। पूरे राज्य में लगभग 3 करोड़ ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए। 49 ट्रांसपोर्ट सेवाएँ फेसलेस और कॉन्टैक्टलेस मोड में उपलब्ध। रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस और टैक्स से जुड़ी सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध। हर नागरिक के लिए पारदर्शिता, कार्यक्षमता और सुविधा को बेहतर बनाना है।






