---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर देशवासियों को दी बधाई, UP सीएम ने कहा, ‘भारत अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान…’

CM Yogi Adityanath: 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' को एक साल पूरा हो गया। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही भारतीय सेना के रणबांकुरों का हृदय से अभिनंदन किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 7, 2026 12:11 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार राज्य के हर क्षेत्र में विकास कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश को तरक्की की राह पर लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को एक वर्ष पूरा हो गया। इस मौके पर गोरखपुर के पूर्व सांसद और यूपी सीएम ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा कर लोगों को खास संदेश दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘145 करोड़ भारतवासियों की एकजुटता, अदम्य इच्छाशक्ति, सशस्त्र सेनाओं के असाधारण पराक्रम और भारत की स्पष्ट नीति की गौरवशाली अभिव्यक्ति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं भारतीय सेना के रणबांकुरों का हृदयतल से अभिनंदन।’

सीएम ने आगे कहा, ‘यह ऑपरेशन ‘नए भारत’ के आत्मविश्वास, साहस और निर्णायक नेतृत्व का सशक्त प्रतीक है। इसने विश्व को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं करता है। हमारे वीर जवानों का शौर्य, त्याग और तप ही भारत की अजेय शक्ति है। राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। यह विजयगाथा केवल इतिहास नहीं, भविष्य की प्रेरणा है। जय हिंद!’

मालूम हो कि 7 मई 2025 को देश के सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पीओके में संचालित किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को एक वर्ष पूरा होने पर इसे याद किया जा रहा है। यह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया एक सटीक हवाई हमला था, जिसमें कई आतंकी ठिकानों को नष्ट करके 100 से अधिक आतंकवादियों को मारा गया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का जताया आभार

वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक अन्य एक्स पोस्ट में बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा Prevention of Insults to National Honour Act, 1971, में संशोधन प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया जाना प्रत्येक राष्ट्रभक्त भारतीय के लिए गर्व और भावनात्मक संतोष का ऐतिहासिक क्षण है।’

उन्होंने कहा, ‘इस निर्णय के द्वारा सरकार ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह निर्णय भारत की सांस्कृतिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की अमर स्मृतियों और मातृभूमि के प्रति समर्पित करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का सम्मान है। इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हृदय से धन्यवाद! जय हिंद! वंदे मातरम्!’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026