---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने ‘सिविल सेवा दिवस’ के अवसर पर सभी कर्मियों को दी हार्दिक बधाई, बोले- ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में…’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'सिविल सेवा दिवस' के मौके पर समस्त कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण की दिशा में आप सभी का अथक परिश्रम, समर्पण और योगदान अभिनंदनीय है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 21, 2026 1:48 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ मिशन पूर्ण निष्ठा और तेजी के साथ जारी है। यूपी सरकार प्रदेशवासियों के हित को ध्यान में रखकर कई कल्याणकारी योजनाओं को पेश कर रही है। साथ ही राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही हर क्षेत्र को प्रगति की ओर मोड़ रही है। ऐसे में मंगलवार को यूपी में सिविल सेवा दिवस मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर यूपी सीएम ने सभी कर्मियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके लिए एक मैसेज जारी किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिविल कर्मियों को शुभकामनाएं दी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘प्रशासनिक व्यवस्था के सशक्त आधार, हमारे सभी सिविल कार्मिकों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण की दिशा में आप सभी का अथक परिश्रम, समर्पण और योगदान अभिनंदनीय है।’

वहीं, यूपी सीएम प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर करने का कार्य लगातार कर रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी सीएम ने बताया, ‘गंगा एक्सप्रेस-वे से मेरठ और प्रयागराज के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे सफर तेज और सुगम होगा। साथ ही, यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के विकास को नई पहचान देगा।’

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में मनाया जाएगा ‘सिविल सेवा दिवस’

मालूम हो कि सिविल सेवा दिवस हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है और उत्तर प्रदेश में भी इसे बड़े स्तर पर सरकारी विभागों द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है। बता दें कि सिविल सेवा दिवस 1947 में सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा सिविल सेवकों को दिए गए ऐतिहासिक संबोधन की याद में मनाया जाता है। उन्होंने सिविल सेवाओं को “स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया” कहा था।

इस दिन प्रदेश के सरकारी अधिकारी जैसे- आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है। साथ अच्छे प्रशासन के लिए अवॉर्ड दिए जाते हैं। इसके अलावा, प्रदेशभर में मीटिंग्स, सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित होती हैं और नई योजनाओं और सुधारों पर चर्चा होती है। इस दिन राज्य के प्रशासन को बेहतर और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जाता है। जनता की सेवा के प्रति जिम्मेदारी याद दिलाना और नए अधिकारियों को प्रेरणा देना जैसे कार्य किए जाते हैं। यही वजह है प्रदेश के मुखिया यानी सीएम योगी आदित्यनाथ इस दिन कई जगहों पर विभागीय कार्यक्रम आयोजित करते है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 23, 2026

Humayun Kabir

अप्रैल 23, 2026

Nashik News

अप्रैल 23, 2026

India-Iran-Relation

अप्रैल 23, 2026

Viral Video

अप्रैल 23, 2026

UP Board Class 10th 12th Result 2026

अप्रैल 23, 2026