---Advertisement---

अंशकालिक अनुदेशकों को CM Yogi Adityanath सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, चेक के माध्यम से वितरित की जाएगी धनराशि, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत देते हुए अहम फैसला लिया है। जिससे हजारों शिक्षकों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 17, 2026 1:55 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की CM Yogi Adityanath सरकार ने शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत देते हुए अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार की ओर से शिक्षा मित्रों को आर्थिक सहायता और विभिन्न लंबित भुगतान को लेकर नई व्यवस्था लागू की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अब धनराशि का वितरण चेक के माध्यम से किया जाएगा, जिससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आने की उम्मीद है।

इस फैसले के बाद प्रदेशभर के हजारों शिक्षा मित्रों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। लंबे समय से भुगतान और वित्तीय सुविधाओं को लेकर मांग कर रहे शिक्षा मित्रों को सरकार के इस कदम से बड़ी राहत मिल सकती है। इसकी जानकारी खुद यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल से साझा की है।

अंशकालिक अनुदेशकों को CM Yogi Adityanath सरकार देगी बड़ा तोहफा

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि बेहतर शिक्षा उन्नत भविष्य, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर व्यापक सुधार और नवाचार किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो तथा शिक्षकों को सम्मानजनक वातावरण प्रदान करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जाए।

इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि (01 अप्रैल, 2026 से ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 प्रतिमाह) के उपलक्ष्य में ‘अनुदेशक सम्मान समारोह’ एवं चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के अनुदेशकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में यूपी सरकार का सराहनीय कदम

प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक शिक्षा प्रणाली, प्रशिक्षित शिक्षकों और बेहतर संसाधनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश का शिक्षा तंत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है, जिससे प्रदेश के विद्यार्थियों का भविष्य और अधिक उज्ज्वल एवं सशक्त बन रहा है।

बता दें कि विभिन्न जनपदों में 24717 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत, साथ ही महिला आशंकालिक अनुदेशकों को मानदेय सहित 6 माह का मातृत्व अवकाश, साथ ही शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं शिक्षकों को 5 लाख तक निशुल्क चिकित्सा सुविधा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 27, 2026

Rashifal 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Jharkhand News

अगस्त 27, 2026