---Advertisement---

दीपोत्सव के अवसर पर CM Yogi Adityanath हुए प्रफुल्लित, सरयू के 56 घाट पर जगमगाएंगे असंख्य दीप

CM Yogi Adityanath: दीपोत्सव का आयोजन अयोध्या नगरी में किया जा रहा है। ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री की तरफ से क्या संदेश जारी किया गया।आइए जानते हैं क्यों यह आयोजन खास होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2026 3:34 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: जिसका इंतजार लोगों वह था वह दिन आ गया है। जी हां अयोध्या के रामनगरी में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ प्रफुल्लित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि क्यों यह दिन खास बनने वाला है। मां सरयू की गोद में बसे घाटों पर असंख्य दीपक जलाए जाएंगे। इस दिन को लेकर एक बार फिर इतिहास रचा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए पैगाम लिखा है और क्यों यह आयोजन खास होने वाला है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने।

भक्ति के महाकुंभ दिव्य दीपोत्सव पर CM Yogi Adityanath का पैगाम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर कहा, ” राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने।। आज पावन, पुण्यसलिला मां सरयू की गोद में बसी धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम अलौकिक उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ ‘दिव्य दीपोत्सव’ हेतु पूर्ण रूप से सज्जित है। वर्षों की प्रतीक्षा और करोड़ों सनातनी आस्थाओं का यह पावन प्रतिफल आज पुनः लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा बनकर अंधकार पर प्रकाश, सत्य और धर्म की शाश्वत विजय का उद्घोष करने जा रहा है। अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है, स्पंदित है।”

अयोध्या दीपोत्सव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि “इस दिव्य-भव्य आयोजन की गरिमा बढ़ाने पधार रहे माननीय उपराष्ट्रपति जी, विभिन्न मित्र देशों के सम्मानित राजदूत, उच्चायुक्त, राजनयिक एवं देश-विदेश से पधारे समस्त विशिष्ट अतिथियों, पूज्य साधु-संतों व रामभक्तों का प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।”

उन्होंने आगे कहा कि समता, समरसता, सांस्कृतिक एकात्मता और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के इस पावन पर्व में आप सभी का सान्निध्य इस दीपोत्सव को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाएगा।
आइए, धर्म, मर्यादा और आलोक के इस महापर्व के साक्षी बनें।

 

क्यों दीपोत्सव का आयोजन है खास

दसवें दीपोत्सव के अवसर पर सरयू के 56 घाट असंख्य दीपों से जगमगाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं अनुज लक्ष्मण के प्रतीकात्मक पुष्पक विमान से अयोध्या आगमन और भरत मिलाप की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र बनेगी। प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी का पूजन-अर्चन, आरती-वंदन तथा प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा। रामायण के प्रसंगों पर आधारित भव्य झांकियां, 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो आयोजन की भव्यता बढ़ाएंगे। साथ ही देश के 13 राज्यों की सहभागिता और 2,000 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी। यह आयोजन आस्था, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का भव्य उत्सव बनेगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 7, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 7, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026