CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से जन्माष्टमी से पहले लोगों को जनसंदेश दिया गया और इसके साथ ही खास अपील की गई है। इस त्यौहार के मायने बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने लोगों से आखिर क्या कहा है। भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की अर्धरात्रि में मथुरा के कारागार में जब नंदलाला का प्राकट्य हुआ, तब असत्य और अन्याय के अंधकार के बीच सत्य और धर्म का प्रकाश प्रस्फुटित हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के मौके पर योगी की पाती में क्या मैसेज दिया है आइए जानते हैं।
जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया पैगाम
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की अर्धरात्रि में मथुरा के कारागार में जब नंदलाला का प्राकट्य हुआ, तब असत्य और अन्याय के अंधकार के बीच सत्य और धर्म का प्रकाश प्रस्फुटित हुआ।
योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें लोककल्याणकारी शासन की मूल भावना की प्रेरणा भी… pic.twitter.com/5ZPI9D0LoI
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 31, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं मन को आनंदित करने वाली कथाएं मात्रा नहीं बल्कि उसमें गहन अध्यात्मिक संदेश निहित है। इस पावन अवसर पर आप सभी को 4 सितंबर 2026 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हृदय से शुभकामनाएं। गोवर्धन पर्वत धारण कर उन्होंने प्रकृति, पशुधन और कृषि आधारित जीवन के संरक्षण तथा सामूहिक एकजुटता का संदेश दिया। श्री कृष्ण कुलीनता के नहीं समरसता के प्रतीक हैं। वे समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़े रहे। अन्याय का प्रतिकार, धर्म की रक्षा और निर्बल का संरक्षण और लोकमंगल उनके जीवन दर्शन के प्रमुख आधार रहे।
क्यों जन्माष्टमी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया खास
योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें लोककल्याणकारी शासन की मूल भावना की प्रेरणा भी देता है। अन्याय का प्रतिकार, धर्म की रक्षा, निर्बल का संरक्षण और लोकमंगल उनके जीवन-दर्शन के प्रमुख आधार रहे। आज इसी भाव के साथ हमारी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है।
CM Yogi Adityanath ने यूपी सरकार की खासियत का किया जिक्र
सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक इस जन्माष्टमी पर अपनी विरासत के संरक्षण, सामाजिक समरसता और विकसित एवं गौरवशाली उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें तथा श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को अपने जीवन में उतारें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज इसी भाव के साथ हमारी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश की धरती श्री कृष्ण की लीलाओं और संदेशों की पावन भूमि है मथुरा, गोकुल, वृंदावन, गोवर्धन बरसाना और नंद गांव हमारी सनातन सांस्कृतिक चेतना के जीवन केंद्र है।
