---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी में दिवाली से पहले लाखों राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, फेस्टिव सीजन में बोनस की रकम देख खुशी से झूम उठेंगे

CM Yogi Adityanath ने आज लाखों राज्य कर्मियों को तोहफा देते हुए बोनस का ऐलान किया है। योगी आदित्यनाथ ने आधिकारिक पोस्ट जारी कर बताया है कि सूबे के 14.82 लाख कर्मियों को सरकार ₹6908 तक का बोनस देगी जिससे त्योहारों में उनकी खुशी दुगनी हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 14, 2025 5:30 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: त्योहारी सत्र के बीच यूपी की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 तक के कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर बोनस उपलब्ध कराया जाएगा। बोनस की ये रकम कर्मचारियों को मूल तनख्वाह में जोड़कर दी जाएगी। सरकारी आदेश के मुताबिक दिवाली और छठ महापर्व को मद्देनजर रखते हुए यूपी सरकार 14.82 लाख राज्य कर्मियों को 6908 रुपए तक का बोनस देगी। बोनस की ये रकम प्राप्तकर्ता के त्योहारों में रंग भरेगी और वे धूमधाम से दुगनी खुशी के साथ अपना पर्व मना सकेंगे।

दिवाली से पहले लाखों राज्य कर्मचारियों को CM Yogi Adityanath का तोहफा

फेस्टिव सीजन को देखते हुए यूपी सरकार ने राज्य कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने ऐलान किया है कि सूबे के 14.82 लाख कर्मचारियों को 6908 रुपए तक का बोनस उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “दीपावली के पावन पर्व से पूर्व प्रदेश के 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को बोनस प्रदान किया जाएगा। वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 तक के कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर प्रति पात्र कर्मचारी ₹6908 तक का बोनस प्राप्त होगा। कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और योगदान के प्रति यूपी सरकार का यह एक उपहार है। आप सभी को हार्दिक बधाई!”

कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार

ये पहला मौका नहीं है जब योगी सरकार ने फेस्टिव सीजन में राज्य कर्मियों को तोहफा दिया है। इससे पूर्व भी कई मौकों पर बोनस का ऐलान सब देख चुके हैं। सीएम योगी ने आज दिवाली और छठ महापर्व से पहले 14.82 लाख राज्य कर्मियों के लिए बोनस का ऐलान करते हुए अपना संकल्प दोहराया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि उनकी सरकार हर स्तर पर कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका बेहद अहम है और इसी क्रम में उनके हितों का ख्याल रखना सरकार का दायित्व है जिस दिशा में तमाम फैसले लिए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Rashifal 16 July 2026

जुलाई 15, 2026