---Advertisement---

नवरात्रि के दौरान मां स्कंदमाता की आराधना का क्या है मतलब! CM Yogi Adityanath ने बताया कैसे यूपी में नारीशक्ति की आई क्रांति

CM Yogi Adityanath: माताओं और बहनों के विकास को लेकर काम कर रही यूपी सरकार ने बताया कि आखिर कैसे पिछले 9 सालों में परिवर्तन देखा गया है। कैसे आज महिलाएं खुद को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 15, 2026 1:47 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: नवरात्रि के 5वें दिन स्कंदमाता की पूजा और आराधना की जाती है। इस खास मौके पर महिलाओं के लिए किए जा रहे काम को लेकर बात करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नजर आए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां स्कंदमाता की आराधना हमें यह पवन संदेश देती है कि जब नारीशक्ति स्वस्थ, शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल होता है। वात्सल्य, ममता और पोषण की अधिष्ठात्री देवी मां स्कन्दमाता को बताते नजर आए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माताओं के स्वास्थ्य और बेटियों की शिक्षा को 2017 के बाद तवज्जो दिया गया है।

कैसे CM Yogi Adityanath की वजह से बदल गई यूपी की परिस्थिति

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले 9 सालों में अपनी सरकार ने जो बदलाव किया उनका जिक्र करते हुए दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि “पहले सुविधाओं के अभाव में प्रदेश की लाखों बेटियां पढ़ाई छोड़ने को मजबूर थीं। लेकिन विगत 9.5 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और सुरक्षित मातृत्व तक समग्र सुरक्षा एवं कल्याण चक्र तैयार किया है।ऑपरेशन कायाकल्प से प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का सैचुरेशन 36% से बढ़कर 96% से अधिक हो गया है। वहीं, स्कूल ड्रॉपआउट रेट 20% से घटकर 3% से भी कम रह गया है।”

कैसे शिक्षा की दिशा में महिलाओं को मिली आजादी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अटल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से श्रमिक व वंचित वर्ग की बेटियों को आधुनिक, विश्वस्तरीय आवासीय शिक्षा मिल रही है। कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में कक्षा 12 तक पढ़ाई की सुविधा के विस्तार से बेटियों को अपनी शिक्षा पूरी करने के अवसर मिल रहे हैं।”

सीएम योगी बोले सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश की आधारशिला

सीएम की तरफ से कहा गया कि शिक्षा में निवेश, उनके आत्मविश्वास और प्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाने का निवेश है। सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक उत्तर प्रदेश की बेटियां अवसरों के अभाव से आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा और परिश्रम से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला है।

 

इन योजनाओं से सीएम योगी ने महिलाओं को दिया फायदा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि “मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान से गर्भवती माताओं को पोषण व आर्थिक संबल मिला है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत प्रदेश की करोड़ों बहनों को निःशुल्क कैशलेस उपचार सुनिश्चित हुआ है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी का अवसर मिल रहा है। जनवरी, 2016 तक प्रदेश में महिला पुलिसकर्मी की संख्या 10,000 थी, जो आज बढ़कर 44,000 से अधिक हो गई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Ankita Bhandari

अक्टूबर 15, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 15, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026