CM Yogi Adityanath: ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना बनेगी उत्तर प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का नया माध्यम, पारंपरिक व्यंजनों को मिलेगी वैश्विक पहचान

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना को आर्थिक समृद्धि का नया माध्यम बनाना चाहते हैं। साथ ही इस स्कीम के जरिए स्थानीय व्यंजनों को वैश्विक पहचान मिलेगी।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit: Google

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बुलेट की रफ्तार से विकसित यूपी के लक्ष्य की ओर भाग रही है। ऐसे में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हर दिन यूपी को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना के जरिए राज्य की आर्थिक समृद्धि और स्थानीय स्वाद को नई पहचान दिलाने की कोशिश की है। सीएम योगी की अगुवाई में ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिली। अब ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना की बारी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में इस योजना को मिलेगी रफ्तार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना को 2026 में प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुरू किया गया है। इस पहल के तहत हर जिले के एक खास व्यंजन को ब्रांडिंग, प्रचार और बाजार उपलब्ध कराया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे एक जिला-एक उत्पाद योजना में उत्पादों को बढ़ावा दिया गया था।

योगी सरकार इस योजना के जरिए पारंपरिक व्यंजनों को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाना चाहती है। स्थानीय रसोइयों, हलवाइयों और छोटे कारोबारियों को रोजगार देना। पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना। यूपी की खानपान संस्कृति को संरक्षित करना जैसे प्रमुख उद्देश्य रखे गए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘अपने हौसले और सपने को कभी टूटने नहीं देना चाहिए’

वहीं, गत दिवस यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) 2025-26 प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खास संदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘हम बैडमिंटन में जैसे एक शटलकॉक को नीचे नहीं गिरने देते, वैसे ही हमें अपने जीवन में अपने हौसले और सपने को कभी टूटने नहीं देना चाहिए।’

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘उत्तर प्रदेश, देश के उन राज्यों में है जिन्होंने कुशल खिलाड़ियों के लिए सीधी भर्ती, पदोन्नति और नकद पुरस्कार की एक पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। हमने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के 534 खिलाड़ियों को यूपी पुलिस और यूपी सरकार के विभिन्न पदों पर नियुक्ति-पत्र दिए हैं। प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी जो देश के लिए मेडल जीतता है, उसको उत्तर प्रदेश सरकार बेहतरीन अवसर देती है।’

Exit mobile version