‘चिनाब ब्रिज जैसी इंजीनियरिंग…’ 12 सालों में रेल नेटवर्क का विस्तार देख गदगद हुए CM Yogi Adityanath, ट्वीट तक जताई खुशी, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम ने देश में बीते 12 सालों के दौरान हुए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और आधुनिकीकरण की तारीफ की है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

 CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री CM Yogi Adityanath ने देश में बीते 12 सालों के दौरान हुए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और आधुनिकीकरण की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भारत का रेलवे नेटवर्क आज दुनिया के सामने नई मिसाल पेश कर रहा है। खास तौर पर जम्मू-कश्मीर में बने चिनाब ब्रिज जैसी इंजीनियरिंग उपलब्धियां देश की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे केवल यात्रा का साधन नहीं बल्कि देश की आर्थिक प्रगति और सामाजिक एकीकरण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

12 सालों में रेल नेटवर्क का विस्तार देख गदगद हुए CM Yogi Adityanath

बता दें कि CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि आधुनिक अवसंरचना किसी भी विकसित राष्ट्र की पहचान होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में इस दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं। चिनाब ब्रिज जैसी इंजीनियरिंग की मिसाल और मिजोरम को रेल मानचित्र से जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग रेल परियोजना ने यह सिद्ध किया है कि विकास अब देश के अंतिम छोर तक पहुंच रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, FASTag से सहज यातायात, रेल क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के संचालन ने भारत की गति और प्रगति दोनों को नई दिशा दी है। समावेशी विकास के इस संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।

चिनाब ब्रिज को बताया इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना

CM Yogi Adityanath ने जम्मू-कश्मीर में बने चिनाब रेल ब्रिज का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए इसे भारतीय इंजीनियरिंग का अद्वितीय उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करना भारत की तकनीकी दक्षता और संकल्प शक्ति को दर्शाता है।चिनाब ब्रिज को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिजों में गिना जाता है।

यह परियोजना कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाली है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक का व्यापक विद्युतीकरण, नई रेल लाइनों और डबलिंग परियोजनाओं का विस्तार, वंदे भारत जैसी सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों का संचालन, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का आधुनिकीकरण और अब बुलेट ट्रेन के लिए रेल ट्रैक बनाया जा रहा है।

 

 

Exit mobile version