---Advertisement---

CM Yogi Adityanath को मिली जान से मारने के धमकी, डायल 112 पर किया था मैसेज

रविवार को एक अज्ञात शख्स के द्वारा डायल 112 पर मैसेज करके सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 25, 2023 10:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक तरफ माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात करे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक अनजान मैसेज के द्वारा उन्हे ही जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक किसी अनजान व्यक्ति ने सोमवार को यूपी पुलिस की हेल्प लाइन नंबर 112 पर मैसेज करके ये धमकी दी है। इस धमकी के मिलने के बाद ही सीएम आवास की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। वहीं इस अज्ञात शख्स के खिलाफ लखनऊ के ही एक थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई । यूपी पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति पर धारा 506, 507, 66आईटी के तहत कार्रवाई की गई है।

 112 पर आया था मैसेज

इस अज्ञात शख्स के द्वारा किए गए मैसेज को लेकर जानकारी मिल रही है कि रविवार की रात में इसने 112 नंबर पर व्हाट्सएप के द्वारा मैसेज किया था। मैसेज आने की जानकारी कम्युनिकेशन अधिकारी शिखा अवस्थी ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। वहीं यूपी पुलिस के बड़े अधिकारियों के इस मैसेज की जानकारी मिलने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद अज्ञात व्यक्ति की खोज बिन शुरू कर दी गई है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

यह कोई पहली बार नही है जब उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को इस तरफ से जान से मारने की धमकी मिली हो इससे पहले भी उन्हें कई बार इस तरह की धमकी मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही सीएम को फेसबुक के जरिए इसी तरफ से पोस्ट करके धमकी मिली थी। वहीं जब पुलिस ने इसकी जांच की तो बागपत के रहने वाले एक शख्स अमन रजा का नाम सामने आया। यूपी पुलिस ने बिना समय गंवाए उस शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढेंः 4 और 11 मई को होंगे UP Nagar Nikay Chunav, मतगणना 13 मई को…

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teachers Day 2026

सितम्बर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 2, 2026

UPSC Mains Result 2026

सितम्बर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 2, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 2, 2026

US-Iran War

सितम्बर 2, 2026