---Advertisement---

‘बांटने का पाप देशद्रोह से कम नहीं है’, CM Yogi Adityanath की लोगों से अपील, बोले- ‘अपने महापुरुषों को जातीयता के दायरे में मत बांटिए…’

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. लोहिया बोलते थे, जब तक प्रभु श्री राम, श्रीकृष्ण और शिव शंकर हैं, तब तक भारत का कोई बाल-बांका नहीं कर सकता।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 30, 2026 3:52 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ विकसित यूपी के मिशन को पूरा करने में जुटे हुए हैं। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगभग 600 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत की। इस एक्सप्रेसवे के जरिए राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से आपस में बेहतर तरीके से कनेक्ट हो सकेंगे। वहीं, इसके बाद सीएम योगी अयोध्या गए, जहां पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित शिव मंदिर के शिखर पर भव्य धर्म ध्वजारोहण हेतु आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘महापुरुषों को जातीयता के दायरे में मत बांटिए’

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘प्रभु श्री राम भारत को उत्तर से दक्षिण तक, भगवान श्रीकृष्ण पूरब से पश्चिम तक तथा भगवान शिव शंकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों के माध्यम से पूरे भारत के कण-कण को जोड़ रहे हैं। यही हम सबकी सबसे बड़ी ताकत है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘डॉ. लोहिया बोलते थे, जब तक प्रभु श्री राम, श्रीकृष्ण और शिव शंकर हैं, तब तक भारत का कोई बाल-बांका नहीं कर सकता। पता नहीं ‘लोहिया जी के शिष्यों’ को ये बात समझ में आती है कि नहीं आती। हम सब उस तिथि के साक्षी हैं, जब 22 जनवरी 2024 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां प्रभु श्री राम होंगे, वहां विजय होगी। अपने महापुरुषों को जातीयता के दायरे में मत बांटिए। बांटने का पाप देशद्रोह से कम नहीं है।’

‘यह आधुनिक इन्फ्रास्ट्रचर हमारे आवागमन…’-सीएम योगी आदित्यनाथ

उधर, बीते दिन गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने हरदोई में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में यह आधुनिक इन्फ्रास्ट्रचर हमारे आवागमन को तो सरल बना ही रहा है, साथ ही हमारी अर्थव्यवस्था को भी एक नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है। सीएम ने कहा, ‘पीएम मोदी ने बार-बार कहा है कि जिसका शिलान्यास करेंगे उसका उद्घाटन भी करेंगे, आज ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से हो रहा है।’

वहीं, पीएम मोदी ने कहा, ‘डबल इंजन सरकार में शिलान्यास भी होता है और तय समय में लोकार्पण भी होकर के रहता है, इसलिए आज यूपी के एक्सप्रेस-वे से भी ज्यादा रफ्तार अगर कहीं है तो वो यूपी के विकास की रफ्तार ही है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026