ऑपरेशन कायाकल्प से परिषदीय विद्यालयों की CM Yogi Adityanath बदल रहे तस्वीर, देखें शैक्षणिक वातावरण में क्या हुआ बदलाव

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के स्कूलों का कार्यकाल करने के लिए लगातार सरकार काम कर रही है और ऐसे में मॉडर्न सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है आईए जानते हैं कैसे बदलाव का दौर जारी है और शिक्षा को विशेष स्थान दिया जा रहा है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: शिक्षा हर किसी का अधिकार है और हर राज्य की तरक्की के मार्ग को निर्धारित करती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी सरकार की तरफ से विद्यालयों का कायाकल्प किया जा सके इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। शिक्षा को नई रफ्तार देने और ऑपरेशन कायाकल्प से परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक बनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से शिक्षा को नई राह दी जा रही है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश में कायाकल्प का दौरा किस तरह से जारी है और स्कूलों के विकास में किस तरह से योगदान दिया जा रहा है।

विद्यालयों का कायाकल्प होने से शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार

ऑपरेशन कायाकल्प से परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे शैक्षणिक वातावरण हुआ और बेहतर। इसके साथ ही वीडियो जारी किया गया है जहां देखा जा सकता है कि और स्कूल में सभी आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। जहां ऑपरेशन कायाकल्प से स्कूलों की तस्वीर बदल रही है। हर विद्यालय बेहतर और हर विद्यार्थी सशक्त हो सके इसके लिए सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। 19 बुनियादी मानकों से विद्यालय सुदृढ़ हो रहे हैं और हर एक सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है।

देखें कैसे CM Yogi Adityanath शिक्षा को दे रहे बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। टाइल्स और फर्नीचर से क्लासरूम को संवारा गया है। इसके अलावा ज्ञानवर्धक पेंटिंग से विद्यालय परिसर को जीवंत किया गया है। स्मार्ट क्लासरूम से तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं लाइब्रेरी से विद्यार्थियों में पढ़ने की संस्कृति को प्रोत्साहन मिल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से विद्यालयों का यह कायाकल्प निश्चित तौर पर सराहनीय है और इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है क्योंकि बच्चे ही भविष्य बनते हैं।

Exit mobile version