---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी सीएम ने ‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल पूरे होने पर सभी को दी बधाई, बोले- ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत’ की यात्रा को नई ऊर्जा प्राप्त हो रही

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के मौके पर ‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल पूरे होने पर सभी को बधाई दी। साथ ही पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की दिशा में इसे खास बताया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 16, 2026 12:48 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सीएम योगी ने ‘स्टार्टअप इंडिया’ मिशन के 10 साल पूरे होने पर सभी को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया अभियान युवाओं में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करते हुए भारत को इनोवेशन ड्रिवन इकोनॉमी की दिशा में गतिशील बना रही है। इससे यूपी को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CM Yogi Adityanath ने ‘स्टार्टअप इंडिया’ अभियान के 10 साल पूरे होने पर दी बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रारंभ हुए ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को हार्दिक बधाई। यह अभिनव पहल युवाओं में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करते हुए भारत को Innovation Driven Economy की दिशा में गतिशील बना रही है। पिछले एक दशक में स्टार्टअप इंडिया ने लाखों युवाओं को उद्यम, उद्योग और नवाचार के नए अवसर प्रदान किए हैं। उत्तर प्रदेश भी आज देश के अग्रणी स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। इस विकासोन्मुख अभियान से ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत’ की यात्रा को नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्टार्टअप इंडिया पहल को बताया देश के लिए खास

मालूम हो कि हर साल राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस को सेलिब्रेट किया जाता है। पीएम मोदी ने साल 2022 में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस को शुरू किया था। इस अभियान का मुख्य मकसद था कि देश में आर्थिक विकास और नए इनोवेशन को तेज गति से बढ़ावा दिया जा सके। आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस को एक खास दिन के तौर पर याद किया जाता है। ताकि भारत स्टार्टअप सेक्टर में दुनिया के साथ आगे बढ़ सके। भारत ने पिछले कुछ सालों में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा दिया है। इससे देश के सैंकड़ों युवाओं को नई दिशा मिली है। ऐसे में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे काफी खास बताया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026