CM Yogi Adityanath: रक्षा उत्पादन में यूपी की बड़ी छलांग, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर ने बनाया नया रिकॉर्ड

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर नई उपलब्धियों के साथ सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गया है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में विकसित किया जा रहा उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अब नई उपलब्धियों के साथ देश के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गया है। निवेश, उत्पादन क्षमता और रोजगार सृजन के मामले में कॉरिडोर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है।

सबसे खास बात है कि लखनऊ, चित्रकुट, अलीगढ़ समेत कई जगहों पर डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए किसी गेमचेंजर से कम साबित नहीं होने जा रहा है।

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) के अंतर्गत अलीगढ़ नोड प्रदेश को देश की सामरिक शक्ति का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश रक्षा विनिर्माण का नया हब बनकर उभर रहा है।

उत्तर प्रदेश एक प्रमुख रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है, जो रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के साथ-साथ नवाचार, औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का उद्देश्य राज्य को रक्षा निर्माण और सैन्य उपकरण उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाना है।

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य विकास की और अग्रसर

उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का उद्देश्य राज्य को रक्षा निर्माण और सैन्य उपकरण उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाना है। इस परियोजना के तहत लखनऊ, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, आगरा और अलीगढ़ को प्रमुख नोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को निवेश और उत्पादन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में पिछले कुछ वर्षों में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

 

Exit mobile version