---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: फार्मर रजिस्ट्री अभियान से UP के किसानों को मिल रही डिजिटल पहचान, रंग ला रहे हैं डबल इंजन सरकार के सतत प्रयास

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में किसानों की भलाई के लिए लगातार कल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे हैं। ऐसे में फार्मर रजिस्ट्री अभियान से अन्नदाताओं को सीधा फायदा मिल रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 11, 2026 1:49 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार अपने प्रशंसनीय कार्यों के साथ लगातार विकसित यूपी के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने 9 सालों के कार्यकाल के दौरान समाज के हर वर्ग की प्रगति के लिए समानता के साथ कदम उठाया है। साथ ही यूपी की बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों को बेहतर जीवनशैली देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। यूपी सरकार ने अन्नदाताओं की उन्नति के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू किया है। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में किसानों को मिल रहे कई लाभ

मालूम हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से उत्तर प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री अभियान किसानों को डिजिटल पहचान प्रदान कर रहा है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किसानों तक पहुंच रहा है। ‘समृद्ध किसान-खुशहाल प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। यूपी सरकार ने अपने लक्ष्य के तहत लगभग 78 फीसदी किसानों तक इस सुविधा को पहुंचा दिया है।

बता दें कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान को यूपी में तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों का डिजिटल पंजीकरण करके उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना है। सरकार हर किसान को एक यूनिक फार्मर आईडी दे रही है, जिससे पीएम किसान सम्मान निधि, एमएसपी, कृषि सब्सिडी और अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। साथ ही इस अभियान के माध्यम से डिजिटल कृषि व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अन्नदाताओं की तरक्की के लिए उठाएं ये कदम

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों को आवश्यक किया है। किसानों को आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों का डेटा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेगा, जिससे सरकारी सहायता और कृषि योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा सकेगा।

इसके अलावा, सोलर पंप योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा आधारित पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खेत तालाब योजना से जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान और चीनी मिलों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया है। योगी सरकार ने कृषि बजट में करीब 20% बढ़ोतरी करके किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 4 October 2026

अक्टूबर 3, 2026

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 3, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 3, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 3, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 3, 2026