---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: एक्सप्रेसवे से लेकर औद्योगिक कनेक्टिविटी तक, यूपी में विकसित होंगे मैन्युफैक्चरिंग सेंटर्स औऱ लॉजिस्टिक्स हब, जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: देश के प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यूपी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 16, 2026 2:42 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यूपी सरकार लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर जोर दे रही है। सरकार का फोकस एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने और आधुनिक लॉजिस्टिक्स सुविधाएं विकसित करने पर है।

इस पूरी योजना का उद्देश्य राज्य में निवेश को बढ़ावा देना, उद्योगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद CM Yogi Adityanath के प्रमुख सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने इसकी जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी है।

CM Yogi Adityanath के विजन का दिखा असर

बता दें कि CM Yogi Adityanath के प्रमुख सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि माननीय सीएम योगी जी के नेतृत्व में, उत्तर प्रदेश अपने बढ़ते एक्सप्रेसवे नेटवर्क का इस्तेमाल औद्योगिक कनेक्टिविटी को मज़बूत करने के लिए कर रहा है।

UPEIDA के IMLC प्रोग्राम के तहत 26 ज़िलों में 2,150 किलोमीटर से ज़्यादा लंबे एक्सप्रेसवे, 20 एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट और 27 औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इससे राज्य मैन्युफैक्चरिंग सेंटर्स, लॉजिस्टिक्स हब और बाज़ारों के बीच मज़बूत संपर्क बना रहा है।

विकसित होंगे मैन्युफैक्चरिंग सेंटर

राज्य सरकार की औद्योगिक रणनीति में अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग सेंटर विकसित करने पर जोर है। इन सेंटरों में उद्योगों को जमीन, कनेक्टिविटी और जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इससे स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ाने और निवेशकों को उत्तर प्रदेश में नई यूनिट लगाने के लिए आकर्षित करने में मदद मिल सकती है। सरकार का लक्ष्य राज्य को मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख केंद्रों में शामिल करना है। माना जा रहा है कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंग। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी उत्तर प्रदेश एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे के मामले में देश का नंबर वन राज्य बन चुका है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

अगस्त 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 16, 2026

Jharkhand News

अगस्त 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 16, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 16, 2026