---Advertisement---

CM Yogi के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी के कार्यकाल का हुआ विस्तार, जानिए कब तक निभाएंगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

सीएम योगी के चहेते अफसरों में से एक अवनीश कुमार अवस्थी के कार्यकाल का मंगलवार को विस्तार किया गया। अब अवनीश कुमार 29 फरवरी 2024 तक योगी आदित्यनाथ के सालहकार की भूमिका निभाएंगे।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 28, 2023 9:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी के कार्यकाल का विस्तार किया है। अब वह 29 फरवरी 2024 तक मुख्यमंत्री के सलाहकार बने रहेंगे। माना जा रहा है कि उनके कुशल कार्यकाल को देखकर 1 साल के लिए उन्हें गिफ्ट के रूप में काम करने का मौका मिला है। उनके कार्यकाल के बढ़ाए जाने कि जानकारी अपर मुख्य सचिव नियुक्ति डॉक्टर देवेश चतुर्वेदी ने दी। साल 2022 में अवनीश कुमार अवस्थी को सीएम योगी के सलाहकार के रूप में नियुक्ति मिली थी।

CM Yogi के चहेते हैं अवस्थी

अवनीश कुमार अवस्थी के बारे में कहा जाता है कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ के बहुत खास है। इसलिए बीते साल रिटायर्ड होने के बाद, उन्हें तुरंत सलाहकार के रूप में नियुक्ति मिल गई। बता दें कि अवनीश अवस्थी सीएम योगी की सरकार में कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इन पदों में गोपन पासपोर्ट, अपर मुख्य सचिव गृह, कार्यपालन अधिकारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अवनीश कुमार अवस्थी के कंधों पर थी।

ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री Swara Bhasker ने सपा नेता से रचाई शादी, जानें कौन है Fahad Ahmad ?

1987 बैच के आईएएस अधिकारी

मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी यूपी काडर 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक काम किए। फिलहाल इस समय अवस्थी सबसे भरोसेमंद अधिकारी में से एक हैं। इसलिए उनके रिटायर होने से पहले ही यह कहा जाने लगा था कि उनके कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः UP News: गोरखपुर में कलश यात्रा के दौरान हाथी हुआ बेकाबू, कुचले जाने से तीन की मौत, दर्जनों हुए घायल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 9, 2026

H-1B Visa

जून 9, 2026

Ujjwala Yojana

जून 9, 2026

Mamata Banerjee

जून 9, 2026

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026