---Advertisement---

‘अपने प्राण गंवाने वाले निर्दोष…’ ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर CM Yogi Adityanath ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, चेक करें डिटेल

CM Yogi Adityanath: 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम ने विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। साथ ही प्राण गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि भी दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 14, 2026 3:10 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: आज ही के दिन पाकिस्तान भारत से अलग होकर एक नया देश बना था। हालांकि यह इतना आसान नहीं था, लाखों लोगों की इसमे जान गई थी। वहीं आज लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर बोलते हुए CM Yogi Adityanath ने अपने प्राण गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी, साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी जोरदार तंज कसा है। CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखकर इसकी जानकारी दी। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई।

CM Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “वर्ष 1947 में विभाजन, मात्र सीमाओं का ही नहीं हुआ था। वह असंख्य परिवारों के सपनों, संबंधों और संवेदनाओं का बिखराव भी था। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ हमें उस अकल्पनीय पीड़ा को स्मरण करने, उससे सीख लेने और राष्ट्र की एकता-अखंडता को सर्वोच्च मानने का संदेश देता है।

विखंडन की इस विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी स्मृतियां हमें सदैव सशक्त, संगठित और अखंड भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

भारत-पाक विभाजन पर क्या बोले सीएम योगी

अपने संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने  कहा कि “1947 का बंटवारा दुनिया के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है, जब करोड़ों हिंदुओं को अपनी जन्मभूमि से विस्थापित होना पड़ा और लाखों हिंदुओं, सिखों, बौद्धों और जैनियों का नरसंहार हुआ।

यह दिन हमें इतिहास के उन काले अध्यायों से बहुत कुछ सीखने के लिए प्रेरित भी करता है। यह समस्या क्यों पैदा हुई? किन लोगों की वजह से यह समस्या पैदा हुई? कितने दोषियों को सज़ा मिली और आखिरकार, भारत कब तक इसकी कीमत चुकाता रहेगा? ये सवाल आज हम सबके सामने हैं”। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने विपक्ष पर भी जोरदार तंज कसा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 14, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 14, 2026

Jharkhand News

अगस्त 14, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 14, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 14, 2026