---Advertisement---

Delhi-Saharanpur Yamunotri Road: लोनी-बागपत वालों को टूटे-फूटे रास्तों और गंदगी से मिलेगी राहत, जाने लोक निर्माण विभाग का क्या है प्लान?

Delhi-Saharanpur Yamunotri Road: गाजियाबाद से लोनी, बागपत और सहारपुर जाने वाली सड़की का बहुत जल्द विकास होने वाला है। टूटे-फूटे रास्तों से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 11, 2025 5:15 अपराह्न

Delhi-Saharanpur Yamunotri Road
Follow Us
---Advertisement---

Delhi-Saharanpur Yamunotri Road: दिल्ली-सहारनपुर यमुनात्री रोड गाजियाबाद, लोनी और सहारनपुर को कनेक्ट करती है। लेकिन पिछले कुछ समय से इसके खराब होने की समस्याएं काफी सामने आ रही हैं। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इस बेहद महत्वपूर्ण सड़क की स्थिति और परिस्थिति बदलने वाली है। लोनी से गुजरने वाले 7 किलोमीटर लंबे रोड को ठीक करने के लिए 32 करोड़ का बजट पास हो गया है। इस पूरी सड़को को ठीक किया जाएगा। जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली-सहारनपुर यमुनात्री सड़क की होगी मरम्मत

दिल्ली-सहारनपुर यमुनात्री सड़क की स्थिति खराब होने से स्थानीय लोगों को लंबे समय से आम दिनों के साथ-साथ बरसात के मौसम में परेशान हो ना पड़ रहा था। जिसकी उन्होंने कई बार शिकायत भी की थी, लेकिन अब प्रशासन के द्वारा इसकी मरम्मत कराई जाएगी।सड़क की खराब हालत के कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है, क्योंकि वाहनों को गड्ढों से भरी सड़क पर गुजरना पड़ रहा था।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अभियंता राजाराम ने जानकारी दी है।उन्होंने कहा, “दिल्ली-सहारनपुर यमुनात्री सड़क के नवीनीकरण को मंजूरी मिल गई है और हम निविदा को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। हमें उम्मीद है कि जनवरी में काम शुरू हो जाएगा और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।” इस सड़क की मरम्मत की जाएगी। जिससे जल भराव की समस्या से राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री सड़क के उन क्षेत्रों की पहचान भी की है जो जलभराव की समस्या से सबसे ज्यादा जूझ रहे हैं। यहां पर बहुत जल्द काम शुरु कर दिया जाएगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026