---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ की चंदरनगर सब्जी मंडी में आग का तांडव, 5 दुकानें जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

Lucknow News: लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित चंदन नगर मार्केट में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 1, 2023 4:12 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ की चंदरनगर सब्जी मंडी में आज (1 अगस्त, मंगलवार) तड़के सुबह एक बड़ी घटना पेश आई। दरअसल, सब्जी मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब
अचानक आग भड़की उठी। आग की लपटें और धुआं देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की करीब तीन गाड़िया मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

5 दुकानें जलकर खाक

जानकारी के मुताबिक, आगजनी की इस घटना में 5 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। बताया जा रहा है की ये सभी दुकानें फल और सब्जियों की थी। जिसमें लाखों का सामान रखा हुआ था। आग लगने के बाद दुकानदारों ने पानी डालकर भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी की धीरे-धीरे बढ़ती चली गई और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

इसके बाद फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

एफएसओ आलमबाग के मुताबिक मंगलवार सुबह 4 बजे चंदरनगर सब्जी मंडी में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर तीन गाड़िया भेजी गईं। टीम ने एक घटें की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026