---Advertisement---

Fog Alert 6 Dec 2025: बिहार, झारखंड में घने कोहरे के साथ पाला पड़ने की चेतावनी, तो इन राज्यों में मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई चिंता; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 6 Dec 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर जगहों मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 5, 2025 6:43 अपराह्न

Fog Alert 6 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 6 Dec 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर जगहों मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। दक्षिण में विभाग की तरफ से भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं उत्तर भारत में शीतलहर, पाला, घना कोहरा और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है, तो वहीं विभाग की तरफ से कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी बीच विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार, झारखंड में घना कोहरा और पाला छुड़ाएगा कंपकंपी

6 से 10 दिसंबर के दौरान बिहार, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 6 से 8 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और 6 व 7 दिसंबर को ओडिशा में अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 6 और 7 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर-पश्चिम झारखंड और उत्तरी आंतरिक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर ने चिंता बढ़ा दी है। साथ ही विभाग की तरफ से कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है। ताकि ठंड से बचाव किया जा सके।

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने टीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। 05 और 08 दिसंबर कोजम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। 07 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में और 07 और 08 दिसंबर को उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है तथा उसके बाद महाराष्ट्र में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है तथा अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026