---Advertisement---

CM Yogi Adityanath के निर्देशानुसार लखनऊ से संभल, मुरादाबाद तक अलर्ट हुआ प्रशासन! होली को लेकर तैयारियां पूरी, पढ़ें रिपोर्ट

CM Yogi Adityanath के निर्देशानुसार यूपी का प्रशासनिक अमला लखनऊ से मुजफ्फरनगर, बहराइच, संभल, मुरादाबाद तक अलर्ट है। प्रशासन लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ होली मनाने की अपील कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 3, 2026 11:36 पूर्वाह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: बाजारों की रौनक, सड़क पर रंगे हाथ लिए दौड़ रहे बच्चे और पारंपरिक फाग गानों का सुर होली की आहट दे चुका है। आगामी कल यानी 4 मार्च को देश के विभिन्न हिस्सों में होली धूम-धाम से मनाई जाएगी। रंगों के महापर्व होली को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार अलर्ट पर है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी जनपदों में प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे हैं। संभल से मुरादाबादस लखनऊ, मुजफ्फरनगर समेत सभी जिलों में फ्लैग मार्च कर प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ का साफ संदेश है कि होली पर अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए।

होली को लेकर लखनऊ से संभल, मुरादाबाद तक अलर्ट हुआ प्रशासन!

प्रदेश का प्रशासनिक अमला होली पर्व को लेकर अलर्ट हो गया है। संभल में स्थित जामा मस्जिद के इर्ग-गिर्द फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। संभल से सटे मुरादाबाद में भी प्रशासन फ्लैग मार्च कर रहा है। संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इससे इतर मुजफ्फरनगर, अमरोहा, सहारनपुर, रामपुर, बहराइच और बिजनौर जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में भी प्रशासन अलर्ट पर है।

प्रशासनिक अधिकारी सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। डीजीपी मुख्यालय में स्थित कंट्रोल रूम लगातार प्रदेश के सभी जनपदों से जुड़कर मॉनिटरिंग कर रहा है। ये सारे कदम होली पर्व को लेकर उठाए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का साफ कहना है कि होली पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यूपी CM Yogi Adityanath के निर्देशानुसार पूरी हुई तैयारियां!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद त्योहारी सत्र को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान सभी अधिकारियों को त्योहारों में शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने या अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसी व्यवस्था बने की एक नजीर पेश हो और फिर कोई कानून से खिलवाड़ ना करे। यूपी सरकार पूर्णत: प्रयासरत है कि रंगों का महापर्व धूम-धाम से मनाया जाए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mathura Viral Video

मार्च 3, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 3, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 3, 2026

Donald Trump

मार्च 3, 2026