---Advertisement---

Ghaziabad News: दिवाली पर आसानी से जा सकेंगे घर, इन शहरों के लिए चलेंगी 200 बसें

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने त्योहारों को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है। ताजा जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की ओर से गाजियाबाद से 200 अतिरिक्त बसों के संचालन को मंजूरी मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 6, 2023 4:44 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने त्योहारों को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है। ताजा जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की ओर से गाजियाबाद से 200 अतिरिक्त बसों के संचालन को मंजूरी मिली है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि विभिन्न शहरों से आकर गाजियाबाद में रह रहे लोग आसानी से अपने घरों को जाकर त्योहार मना सकें। खबर है कि त्योहारों पर चलने वाली अतिरिक्त बसों में सीट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। बता दें कि गाजियाबाद की अलग-अलग बस डिपो से चलने वाली बसों को सिकंदराबाद, हापुड़, कौशांबी, खुर्जा, लोनी, बुलंदशहर और साहिबाबाद भेजा जाएगा।

त्योहारों पर अतिरिक्त बसों का संचालन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से गाजियाबाद के अलग-अलग डिपो से 200 अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इन बसों के संचालन से लोग आसानी से अपने घरों को जा सकेंगे और त्योहार मना सकेंगे। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे इन बसों का संचालन किया जाएगा।

परिवहन निगम की ओर से ये भी कहा गया है कि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए 24 घंटे मैकेनिक की तैनाती भी की गई है। अगर कोई बस अचानक से खराब हो जाती है तो उसे तुरंत ठीक कराकर उसका संचालन जारी रखा जाएगा।

75 फीसदी सीटें भरना अनिवार्य

परिवहन विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बस चलाने से पूर्व इस बात का खयाल रखना होगा कि बस की 75 फीसदी सीट भरी हो। अगर यात्रियों की संख्या कम पाई जाती है तो चालक और परिचालक से स्पष्टीकरण माना जाएगा। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि बसों में यात्रियों की संख्या जांच करने के लिए अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।

परिवहन विभाग ने इसके साथ ही बसों के चालक व परिचालकों के काउंसलिंग कराने का निर्णय भी लिया है। इसके तहत कर्मचारियों को यात्रियों के सफर को और बेहतर बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। बता दें कि परिवहन विभाग इस त्योहारी सत्र में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए तत्पर नजर आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026