---Advertisement---

Ghaziabad News: GDA दे रहा सस्ते दामों में प्लॉट खरीदने का मौका, इस दिन नीलाम होंगी संपत्तियां

Ghaziabad News: दिल्ली एनसीआर में रह रहे लोगों का सपना होता है उनके पास अपना घर हो जिसमें वो बिना रेंट देने की चिंता किए सुकून से रह पाए। पर इसको पूरा करना इतना आसान भी नहीं होता क्योंकि राजधानी के आस पास का क्षेत्र काफी विकसीत है

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 11, 2023 12:11 अपराह्न

Ghaziabad Development Authority
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: दिल्ली एनसीआर में रह रहे लोगों का सपना होता है उनके पास अपना घर हो जिसमें वो बिना रेंट देने की चिंता किए सुकून से रह पाए। पर इसको पूरा करना इतना आसान भी नहीं होता क्योंकि राजधानी के आस पास का क्षेत्र काफी विकसीत है और यहां की संपत्ति की कीमत बहुत महंगी है। ऐसे में ज्यादातर लोग यहीं उम्मीद छोड़ बस जैसे-तैसे अपना गुजर कर रहे होते हैं। पर कभी ऐसा मौका भी हाथ लग जाता है जब महंगी संपत्ति भी सस्ते में उपलब्ध हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी एनसीआर क्षेत्र में खरीदने के लिए आशियाना खोज रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। GDA गाजियाबाद विकास प्राधिकरण आगामी कुछ दिनों में संपत्तियों की नीलामी करने वाला है। यहां मार्केट के तुलना में इनकी कीमत बेहद कम हो सकती है और साथ ही आपका सपना भी पूरा हो सकता है।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) करेगा नीलामी का आयोजन

अपनी आय बढ़ाने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) अब शहर में अलग अलग स्‍थानों पर पड़ी अपनी संपत्ति को नीलाम करने वाला है। इसको लेकर सारी योजना बना ली गई है और अब खरीदारों को जुटाने की कवायद जारी है। संपत्तियों के इस नीलामी का आयोजन 25 अगस्त को होने की खबर है। इस नीलामी में आवासीय से लेकर कमर्शियल प्राॅपर्टी तक की संपत्ति शामिल है। बता दें कि जीडीए ने पहले भी कई बार इसी प्रकार से नीलामी का आयोजन किया है और यह लोगों के लिए फायदेमंद भी साबित हुआ है।

इन स्थानों पर होगी नीलामी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण करीब 200 प्लॉट की नीलामी करेगा जिसमें आवासीय से लेकर कमर्शियल प्राॅपर्टी तक शामिल होंगे। यह आयोजन प्राधिकरण के क्षेत्र मधुबन बापूधान, इंदिरापुरम, स्‍वर्णजयंतीपुरम, कोयल इंक्‍लेव, नंदग्राम और इंद्रप्रस्‍थ योजना के तहत नीलाम किए जाएंगे। इसमें मधुबन बापूधाम में 30 से ज्‍यादा संपत्तियां तो वहीं स्‍वर्णजयंतीपुरम में 13 और इंदिरापुरम में 36 सतंपत्तियों की नीलामी होने की खबर है। प्राधिकरण ने इसको लेकर ग्राहकों को जुटाना शुरु कर दिया है और साथ ही ये भी कहा जा रहा हे कि ग्राहक देखकर अपने पसंद के हिसाब से प्राधिकरण द्वारा नीलाम की गई संपत्ति को खरीद सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026